यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पंजाब में डेंगू से चार और लोगों की मौत
प्रदेश में डेंगू का जोर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को डेंगू की चपेट में आने से ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, जालंधर। प्रदेश में डेंगू का जोर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को डेंगू की चपेट में आने से चार लोगों की मौत की सूचना है। होशियारपुर में एक युवती समेत दो की मौत तथा नवांशहर में एक युवक व लुधियाना में एक महिला की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : अब, ट्रेन से 2.20 घंटे में चंडीगढ़ से पहुंचें दिल्ली
होशियारपुर के सेंट्रल टाउन निवासी रमन कुमार (42) को डेंगू बुखार से पीडि़त होने की वजह से डीएमसी लुधियाना में दाखिल करवाया गया था। उपचार के दौरान रमन की मौत हो गई। इसकी पुष्टि डेंगू इंचार्ज डा. शैलेष कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि डीएमसी लुधियाना से रमन कुमार की मौत की रिपोर्ट दी गई है।
यह भी पढ़ें : नहर में मिला शव एनआरअाइ होटल व्यवसायी रंजीत सिंह का नहीं
इसी बीच जिले के ही गांव मन्नमहाना निवासी मोनिका की भी मौत की खबर है। मोनिका को जालंधर के सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया था, वहीं उसकी मौत हुई। हालांकि, जिले के डेंगू इंचार्ज ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। दूसरी ओर नवांशहर के गांव संड्रेवाल में सोमवार को संदिग्ध डेंगू पीडि़त बलवीर चंद की मौत हो गई।
नवांशहर सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. हरविंदर सिंह ने बताया कि सोमवार को छह डेंगू पीडि़त सामने आए हैं। इनमें तीन होशियारपुर के हैं। लुधियाना में डेंगू से पीडि़त सलेम टाबरी निवासी 35 वर्षीय महिला की सोमवार सुबह मौत हो गई। महिला का नाम दीपिका बताया जा रहा है।
महिला को पांच दिन पहले डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और वह वेंटीलेटर पर थी। हालांकि, डीएमसी के मेडिकल सुपङ्क्षरटेंडेंट डॉ.संदीप शर्मा सोमवार को डेंगू के मरीज की मौत होने के बाबत इंकार कर रहे हैं।
उधर, पठानकोट में 24 घंटे में 24 मरीज डेंगू सामने आए हैं। हालांकि अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि इनमें कितने डेंगू पीडि़त हैं। सोमवार को जालंधर में 18 व अमृतसर में एक दर्जन के करीब मरीज मिले हैं।
