विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब, ट्रेन से 2.20 घंटे में चंडीगढ़ से पहुंचें दिल्ली

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Tue, 06 Oct 2015 12:24 PM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2015 11:50 AM (IST)

रेल बजट में शताब्दी की स्पीड बढ़ाने और चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए सेमी हाई स्पीड ट्रेन की घोषणा की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। रेल बजट में शताब्दी की स्पीड बढ़ाने और चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए सेमी हाई स्पीड ट्रेन की घोषणा की गई थी। उम्मीद है कि बहुत जल्द चंडीगढ़ से दिल्ली की दूरी मात्र 2 घंटे 20 मिनट में तय कर ली जाएगी। इसके लिए ट्रायल पूरा हो गया है। इस ट्रैक पर ट्रायल ट्रॉली को 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाकर परीक्षण किया गया।

22 किलोमीटर की दूरी मात्र 10.2 मिनट में की गई पूरी

यह ट्रायल दप्पर से अंबाला के बीच 22 किलोमीटर की दूरी में हुआ और मात्र 10.2 मिनट में पूरा कर ट्रायल सफल हुआ। ट्रायल कमीशन रेलवे से अधिकारी आरके कर्दम के नेतृत्व में किया गया। अब यात्रियों को दिल्ली का सफर तय करने में 3.30 घंटे के बजाय मात्र 2.20 घंटे ही लगेंगे। रेलवे ने जो ट्रैक तैयार किया है, इस पर आने वाले समय में हाई स्पीड ट्रेन चलाई जाएगी।

नया ट्रैक अन्य लाइन के मुकाबले चार इंच ऊंचा व चौड़ा

ट्रैक की खासियत यह है कि यह अन्य लाइन के मुकाबले चार इंच ऊंचा व चौड़ा है। रेलवे अधिकारी ने बताया कि करीब 22 करोड़ रुपये से नया ट्रैक चार साल में बिछाा गया है। दूसरे चरण में दप्पर व चंडीगढ़ के बीच 22 किलोमीटर का ट्रैक बिछाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट केा मंजूरी मिल चुकी है और यह 2016 तक तैयार हो जाएगा।

अभी चंडीगढ़ से दिल्ली शताब्दी 80 व 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। उम्मीद है कि ट्रेन अब 110 स्पीड से दौड़ेगी। अंबाला मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार ने बताया कि ट्रैक तैयार है। अब अन्य ट्रेनों की स्पीड में भी बढ़ोतरी की जाएगी।