विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केंद्र ने पठानकाेट आपरेशन के लिए मांगे 6.35 करोड़, पंजाब ने कहा-माफ कर दो

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Tue, 08 Mar 2016 03:43 PM (IST)Updated: Tue, 08 Mar 2016 06:54 PM (IST)

केंद्र सरकार ने पठानकोट एयरफाेस्र स्‍टेशन पर आतंकी हमले के बाद आपरेशन के दौरान अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पठानकोट में एयरफाेर्स स्टेशन पर 2 जनवरी को हुए आतंकी हमले के बाद आपरेशन के दौरान अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती पर आया 6.35 करोड़ रुपये का खर्च केंद्र सरकार ने पंजाब से मांगा है। पंजाब सरकार ने राष्ट्रीय हित का हवाला देते हुए इसे माफ करने की गुजारिश की है। इसे लेकर अब केंद्र और पंजाब सरकार के बीच पत्राचार भी शुरू हो गया है।

पंजाब सरकार ने दिया राष्ट्रीय हित का हवाला

जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिख कर कहा था कि पठानकोट हमले के दौरान अर्द्ध सैनिक बल की 20 टुकडिय़ां 2 जनवरी से 27 फरवरी तक पठानकोट में रहीं। प्रत्येक कंपनी पर प्रति दिन के हिसाब से 1,77,143 लाख रुपये का खर्च आया। इन कंपनियों के ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा भी पंजाब को देने के लिए कहा गया है।

पढ़ें : बॉक्सर मनोज ने कन्हैया को लिया आड़े हाथ, नेताओं पर उठाए सवाल

इसके अलावा इस दौरान 11 कंपनी सीआरपीएफ की और 9 कंपनी बार्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) की लगाई गई थी। इन सबका कुल खर्च 6.35 करोड़ के करीब बनता है।

पढ़ें : एक और पाकिस्तानी मुन्नी के लिए बीएसएफ बनी बजरंगी भाईजान

अब पंजाब सरकार ने केंद्र को पत्र लिख कर इस खर्च को माफ करने के लिए कहा है। पत्र में कहा गया है कि पठानकोट एयरबेस पर हुआ आतंकी हमले का मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए इस खर्च को केंद्र सरकार को ही उठाना चाहिए। हालांकि पंजाब के गृह विभाग द्वारा भेजे गए माफी पत्र के संदर्भ में अभी तक केंद्र की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।