विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह- खजाना खाली, वेतन देने को भी पैसा नहीं

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 05 May 2017 11:52 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 05 May 2017 05:31 PM (GMT+05:30)

पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि राज्‍य सरकार का खजाना खाली है और कर्मचारियाें को वेतन ...और पढ़ें

सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह- खजाना खाली, वेतन देने को भी पैसा नहीं
सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह- खजाना खाली, वेतन देने को भी पैसा नहीं

जेएनएन,चंडीगढ़। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पंजाब का खजाना खाली है। मुलाजिमों को वेतन देने के लिए भी पैसे नहीं हैं। विकास के लिए बजट नहीं है, लेकिन सरकार पूरी कोशिश में लगी है और जल्द ही इस समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।

उन्‍होंने चंडीगढ़ में एक टीवी चैनल द्वारा आयोजित एक प्रोग्राम में सवालों का जवाब दे रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सूबे के लिए खेती के साथ उद्योग भी जरूरी हैं। 90 लाख बेरोजगार युवा पंजाब में है। उन्हें नौकरी देना और सूबे से ड्रग्स को खत्म करना मुख्य लक्ष्य है। वह पिछली गठबंधन सरकार पर हमला करने से भी नहीं चूके। बोले कि 10 सालों में पिछली सरकार ने जो किया है उससे उबरने में थोड़ा टाइम लग रहा है।

यह भी पढ़ें: महिला को ब्‍लैकमेल करने के अाराेप में घिरे भाजपा नेता ने जहर खाया 

सरकारी दफ्तरों व अदालतों तथा स्कूलों में पंजाबी में पढ़ाई व कामकाज को लेकर पंजाबी गायक पम्मी बाई द्वारा किए गए सवाल पर कैप्टन ने कहा कि पंजाब को एक पाकेट में सीमित नहीं करना है। पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय जवानों के शवों के साथ की गई बर्बरता की कैप्टन ने निंदा की।

यह भी पढ़ें: मंत्री चन्‍नी बोले, अकाली-भाजपा सरकार की अच्छी योजनाएं बंद नहीं होंगी

उन्‍होंने कहा कि अगर वह मौके पर होते तो बदले में उनके सिर कलम कर देते। लड़ाई लड़ना अलग बात है लेकिन जवानों के पार्थिव शरीर के साथ बर्बरता करना बर्दाश्त योग्य नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के अच्छे संबंधों की भी वकालत भी की।

पीएम मोदी की तारीफ की, गेहूं खरीद को राशि जारी करने में मदद की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ पीएम ने कभी भी दोहरा व्यवहार नहीं किया है। वह बोले, मैं जब भी पीएम से मिले तो उन्होंने पूरा रिस्पांस दिया। गेंहू खरीद के लिए धनराशि जारी करने में मोदी ने पूरी मदद की। इससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी ने भी उनके बीते कार्यकाल में मदद की थी।

वहीं राहुल गांधी को लेकर कैप्टन ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह देश के भविष्य हैं। कांग्रेस के प्रधान भी बनेंगे और देश के प्रधानमंत्री भी। राहुल साकारात्मक सोच के साथ पार्टी को नई दिशा में ले जा रहे हैं, भविष्य में इसके बेहतर परिणाम सामने होंगे।

यह भी पढ़ें: सिद्धू एक्‍शन में, फ्लैट निर्माण घोटाले में बठिंडा इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के 10 अफसर सस्‍पेंड

कैप्टन ने कहा कि कनाडा में बैठकर कुछ लोग पंजाब में खालिस्तान का मुद्दा जिंदा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे किसी भी कीमत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सीधे शब्दों में कनाडाई नेताओं तथा मंत्री को चेतावनी दी कि हिम्मत है तो व पंजाब में आकर ऐसे बातें करके देखें, फिर पता चलेगा कि उनका क्या हश्र होता है।

इससे पहले शिअद के राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा ने कांग्रेस सरकार को अपनी घोषणाएं व वादे पूरे करने के लिए वक्त देने की बात कही। उन्‍होंने पंजाब में गिरते भूजल स्तर पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हमें हरियाणा व राजस्थान को पानी देना बंद करना होगा।

पंजाब भाजपा के प्रधान विजय सांपला ने कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था का बुरा हाल हो गया है। किसान आत्म हत्याएं कर रहे हैं। नशे के खात्मे का वायदा कांग्रेस ने किया था, लेकिन अभी तक कोई नतीजे सामने नहीं आए हैं। हम पंजाब के हित को लेकर सरकार के साथ हैं लेकिन जहां पंजाब के हितों की अनदेखी होगी वहां भाजपा चुप नहीं बैठेगी। इसी तरह, आम आदमी पार्टी के विधायक दल के नेता व नेता प्रतिपक्ष एडवोकेट एचएस फूलका ने भी कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।