विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में सड़कों पर धरना रहने से यातायात ठप, जालंधर में दो गुट भिड़े

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 19 Oct 2015 01:22 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2015 03:12 PM (IST)

पंजाब में साेमवार को भी सड़क यातायात ठप है। श्री गुरुग्रंथ साहिब से बेअदबी के विरोध में सिख सड़कों पर धरना दे रहे हैं। कई जगह तो सड़काें पर कीर्तन हो रहे हैं और लंगर चल रहे हैं। जालंधर में यातायात जाम करने के दौरान विवाद भड़क गया।

News Article Hero Image

चंडीगढ़। पंजाब में साेमवार को भी सड़क यातायात ठप है। श्री गुरुग्रंथ साहिब से बेअदबी के विरोध में सिख सड़कों पर धरना दे रहे हैं। कई जगह तो सड़काें पर कीर्तन हो रहे हैं और लंगर चल रहे हैं। जालंधर, लुधियाना, गुरदासपुर, हाेशियारपुर, नवां शहर, तरनतारन, मोगा सहित लगभग पूरे प्रदेश में सड़क यातायात ठप है। जालंधर में यातायात जाम करने के दौरान विवाद भड़क गया। जालंधर के माई हीरा गेट में हिंदू व सिख भिड़े गए। दाेनों आेर से पथराव हुआ और तलवारें चलीं। कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

सिख जत्थबंदियों द्वारा जबरन बंद करवाने पर अमृतसर में तनाव है। नगर में कर्फ्यू जैसे हालात है। रामतीर्थ रोड पर दुकानों को जबरन बंद करवाने पर दुकानदारों और सिख युवकों में तकरार हाे गया। नगर मेें बाजार बंद हैं और पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है।

दूसरी ओर, अमृतसर के जंडियाला के गांव निजरपुरा में गुरबानी की पाेथियों से बेअदबी का मामला सामने आया है यहां एक व्यक्ति ने गुरुबानी की पोथियां फाड़ दी। लोगों ने अारोपी को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें : घटनाओं ने मुझे भीतर तक झकझोरा : बादल

पटियाला में सिख संगठनों के सदस्य खंडा चौक पर सोमवार को भी धरने पर बैठ गए। इससे यातायात ठप हो गया। शहीद भगत सिंह नगर (नवां शहर) क बहराम में सिखों ने फगवाड़ा - रोपड़ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। गुरदासपुर में गांव जीवनवाल बबरी के पास सिखों ने किया जाम लगा दिया। पुलिस को ट्रैफिक काे डाइवट करना पड़ा। बटाला में भी सिख संगठनों के सदस्यों ने शहर उसके बाहर सड़कों को जाम कर दिया है।

बटाला में सड़क पर धरना व प्रदर्शन करते सिख।

सिख संगठनों के सदस्य होशियारपुर में भी कई स्थानों पर सड़कों पर धरने पर बैठ गए। यहां सिंगरिवाला चौक पर सिख जत्थेबंदियां सड़क पर बैठककर कीर्तन कर रही थीं। अबोहर में भी सिखों ने धरना लगाया। इससे यहां भी यातायात ठप हो गया। गुरदासपुर के गांव जीवनवाल बबरी के पास सिखों ने सड़क पर धरना देकर यातायात ठप कर दिया। यहां आम आदमी पार्टी के राज्य क्नवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर भी पहुंचे।

जालंधर में सड़कों पर धरना देते सिख।

जालंधर में भी सिख संगठनों के सदस्यों ने कई जगह जाम लगा दिया। सिखाें ने चहेड़ू पुल पर सिख तालमेल कमेटी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। जालंधर के मकसूदां चौक सहित अन्य कई जगह धरना लगाया गया। कई जगह रोष मार्च भी किया गया। सिखों ने पीएपी चौक पर भी धरना देकर यातायात ठप कर दिया। सिखों ने जालंधर-फगवाड़ा रोड को भी जाम दिया।

जालंधर के माई हीरा गेट बाजार में हिंदू व सिख संगठन आमने-सामने आ गए। यहां कहासुनी से बात टकराव व पथराव तक बढ़ गया। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ और तलवारें चलीं। कई लोगों के घायल होने की खबर है। कई दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई है। स्थिति तनावपूर्ण है। पुलिस कमिश्नर युरिंदर सिंह हेयर और डीसी कमल किशोर यादव माई हीरा गेट बाजार पहुंचे। हिंदू व भाजपा नेता अमित तनेजा भी मौके पर पहुंचे।

जालंधर के माई हीरा गेट बाजार में हिंदू व सिख संगठनों के सदस्य आमने-सामने।

लुधियाना के बाबा थान सिंह चौक पर सिख संगठनों का रोष मार्च निकाला और यातायात जमा किया। दुगरी पुल पर भी सिख संगठनों के सदस्यों ने धरना देकर यातायात बंद कर दिया। मोगा में भी सिखों ने सड़कों को जाम किया।

हाेशियारपुर में सड़क पर कीर्तन करते सिख।

उधर, श्रीनगर से महाराष्ट्र व गुजरात के लिए सेब लेकर रवाना हुए ट्रक तरनतारन में फंस गए हैं। पांच दिनों से सिखों के विरोध प्रदर्शन व सड़क जाम के कारण इन ट्रक आपरेटरों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। सेब भी खराब होने लगे हैं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।