विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल ने की लुधियाना में RSS नेता की हत्या की निंदा, कहा- दोषियों पर हो कार्रवाई

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Wed, 18 Oct 2017 08:48 PM (IST)Updated: Wed, 18 Oct 2017 08:55 PM (IST)

राहुल गांधी ने लुधियाना में मंगलवार हुई आरएसएस नेता की हत्या की निंदा की है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

राहुल ने की लुधियाना में RSS नेता की हत्या की निंदा, कहा- दोषियों पर हो कार्रवाई
राहुल ने की लुधियाना में RSS नेता की हत्या की निंदा, कहा- दोषियों पर हो कार्रवाई

जेएनएन, चंडीगढ़। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लुधियाना में हुई आरएसएस नेता रविंदर गोसाईं की हत्या की निंदा की है। अपने ट्वीटर अकाउंट पर राहुल ने लिखा कि दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। बता दें, लुधियाना के गगनदीप कॉलोनी में निवासी आरएसएस नेता की मंगलवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

राहुल ने ट्वीट कर कहा, आरएसएस नेता रविंदर गोसाईं की हत्या की वह कड़ी निंदा करते हैं। हिंसी किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है। दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। बता दें, पंजाब में कांग्रेस की ही सरकार है। राहुल के ट्वीट के बाद राज्य सरकार पर जांच में तेजी लाने का दबाव पड़ेगा। पुलिस अभी तक हत्यारों तक पहुंच नहीं पाई है। हालांकि आज गोसाईं के हत्यारों की बाइक पुलिस ने  नेशनल हाईवे पर हार्डिज वल्र्ड के नजदीक गांव मझ-फग्गूवाल की झाड़ियों से बरामद की है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे।

यह भी पढ़ेंः अारएसएस नेता रविंदर गोसाईं की हत्‍या में इस्‍तेमाल बाइक बरामद, झाडियों में मिली