विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में किसानों की कर्ज माफी का रास्ता साफ, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Wed, 20 Sep 2017 07:56 PM (IST)Updated: Thu, 21 Sep 2017 08:35 AM (IST)

पंजाब कैबिनेट ने राज्य के किसानों की कर्ज माफी योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना से राज्य के 10.25 लाख किसान लाभान्वित होंगे।

पंजाब में किसानों की कर्ज माफी का रास्ता साफ, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी
पंजाब में किसानों की कर्ज माफी का रास्ता साफ, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

जेएनएन, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा जून में विधानसभा में की गई किसान ऋण कर्ज माफी की घोषणा को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत आने वाले किसानों की कर्जमाफी के साथ-साथ सरकार ने 1 अप्रैल, 2017 से लेकर नोटिफिकेशन की तारीख़ तक के ब्याज को भी अपनी तरफ से देने का निर्णय लिया है। इससे सरकार 400 करोड़ रुपये अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

कैबिनेट बैठक के बाद सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कोऑपरेटिव क्रेडिट संस्थानों के अलावा बैंकों की राशि का समूचा भुगतान पड़ाववार रूप में किया जाएगा। इस योजना से राज्य के 10.25 लाख किसान लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने जून में पांच एकड़ तक के लघु और सीमांत किसानों के दो लाख रुपये तक तक के समूचे फ़सली कर्ज माफ करने और बाकी छोटे किसानों को दो लाख रुपये तक राहत देने का ऐलान किया था।

नोटिफिकेशन के अनुसार 2.5 एकड़ तक के उन सीमांत किसानों के मामलो में समूची योग्य राशि माफ की जाएगी जिनकी तरफ फ़सली कर्ज के बकाए की देनदारी दो लाख रुपये तक की होगी। अगर भुगतान करने वाली योग्य राशि दो लाख रुपये से ऊपर होगी तो उस मामलो में कर्ज राहत दो लाख रुपये तक ही दी जाएगी। छोटे किसानों के मामलो में (ढाई एकड़ से पांच एकड़ तक) दो लाख रुपये तक की कर्ज राहत दी जाएगी।

यह भी पढ़ेंः सुनील जाखड़ होंगे गुरदासपुर लाेस सीट के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी