विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुनील जाखड़ होंगे गुरदासपुर लाेस सीट के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 20 Sep 2017 02:10 PM (IST)Updated: Wed, 20 Sep 2017 06:15 PM (IST)

पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष सुनील जाखड़ गुरदासपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्‍याशी होंगे। अालाकमान ने उनके नाम पर मोहर लगा दी है। वह 22 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे।

सुनील जाखड़ होंगे गुरदासपुर लाेस सीट के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी
सुनील जाखड़ होंगे गुरदासपुर लाेस सीट के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी

जेएनएन, चंडीगढ़। गुरदासपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में सुनील जाखड़ कांग्रेस के प्रत्‍याशी होंगे। इस बारे में कांग्रेस आलाकमान ने बुधवार को घोषणा कर दी। जाखड़ शुक्रवार 22 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके साथ ही इस मामले को लेकर पार्टी में चल रही खींचतान खत्‍म हो गई है। सुनील जाखड़ पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष हैं और मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के नजदीकी माने जाते हैं।

बता दें कि गुरदासपुर लोकसभा सीट भाजपा सांसद व मशहूर फिल्‍म अभिनेता विनोद खन्‍ना के निधन से खाली हुई थी। कांग्रेस अालाकमान ने जाखड़ के नाम पर माेहर लगा दी है। इससे पहले मंगलवार को नई दिल्ली में सुनील जाखड़ और राज्य सभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। बाजवा गुरदासपुर से अपनी पत्‍नी को टिकट दिलाना चाहते थे।  सोनिया ने सर्वप्रथम जाखड़ को बुलाया और करीब 25 मिनट तक उनसे बात की, जबकि बाजवा की मुलाकात करीब 18 मिनट चली थी। दोनों ही नेताओं ने बातचीत का खुलासा करने से इन्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें: गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में कूदने को जाखड़ तैयार, बस कैप्टन का इंतजार

उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के पांच दिन बाद कांग्रेस प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगी है। जाखड़ के नाम का औपचारिक रूप से एलान होने के बाद वअब वह 22 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह जाखड़ को इस उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी बनाना चाहते थे। जाखड़ को शुरू में इसको लेकर हिचकिचाहट थी, लेकिन बाद में वह इसके लिए राजी हो गए थे।

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा से कोई दुश्मनी नहीं, हम अब भी मिलते हैं : अली असगर

सूत्र बताते हैं कि सोनिया से मुलाकात के दौरान जाखड़ ने राज्य की पूरी स्थिति और गुरदासपुर जिले के विधायकों की इच्छा से अवगत करवाया। कैप्टन अमरिंदर सिंह से सोनिया की हुई मुलाकात के दौरान भी जाखड़ के नाम का ही प्रस्ताव रखा गया था। प्रताप सिंह बाजवा ने भी अपने स्तर पर सोनिया गांधी को फीडबैक दिया। वह अपनी पत्नी चरणजीत कौर बाजवा के लिए टिकट मांग रहे थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।