विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानें क्या है पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर का सात बिंदुओं का 'एजेंडा 2022', तय किए नए लक्ष्य

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 07 Mar 2021 05:50 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 08:49 PM (IST)

पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह मिशन 2022 पर चल पड़ी है। राज्य में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावों ...और पढ़ें

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की फाइल फोटो।
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की फाइल फोटो।

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने चुनाव घोषणा पत्र में किए गए 84.6 प्रतिशत वादों को पूरा करने का दावा किया है। शेष वादों को एक साल में पूरे करने केे लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को सभी मंत्रियों और विभागों को निर्देश दिए कि विधानसभा में घोषित किए गए सात बिंदु ‘एजेंडा 2022’ को आगे बढ़ाने के लिए काम करें।

एजेंडे का उद्देश्य ऐसा माहौल बनाना है जो लोगों और उनकी संपत्ति की पूर्ण सुरक्षा को यकीनी बनाए। पंजाब सरकार का उद्देश्य हर कठिन घड़ी में पंजाबियों की जि़ंदगी और रोज़ी रोटी को बचाना है। सरकार का मुख्य लक्ष्य ‘कामयाब और ख़ुशहाल पंजाब’ के विकास को यकीनी बनाना है।

यह भी पढ़ें: World Women`s Day Special: घूंघट की ओट छोड़ दहक रही रोशनी, हरियाणा के एक गांव से हुई ये क्रांति

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को विधानसभा में अगला लक्ष्य सांझा करते हुए ऐलान किया था कि भविष्य का एजेंडा जो राज्य सरकार के मौजूदा कार्यकाल से आगे भी मंच तैयार करता है, पंजाब के लोगों की इच्छाओं को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। इस तथ्य को जानते हुए कि इसके लिए और समय की ज़रूरत है। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के जवाब में अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मुझे इस बात का यकीन है कि पंजाब के लोग इस बारे में सचेत हैं।’

यह भी पढ़ें: मुस्लिम युवती ने पंजाब के Sikh युवक से रचाई शादी, J&K से आए मायके वालाें ने घर से उठाया

उन्होंने इस बात पर विश्वास प्रकट करते हुए कहा कि राज्य के निवासी ‘झूठे वादों और झूठे सपने’ दिखाने वाले पंजाब और पंजाबियत से कोंसो दूर कुछ नेताओं’ के झांसों में नहीं आएंगे। लोग  उनकी जि़म्मेदार और पारदर्शिता वाली सरकार पर विश्वास प्रकट करना जारी रखेंगे। कैप्टन ने कहा कि उन्होंने 2017 में 546 वादे किए थे, जिनमें से 455 पूरे कर दिए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: कोरोना काल में बेरोजगार युवतियों को फंसाया जाल में, सरगना पंजाब में कराती थी देह व्यापार, 10 लड़कियों सहित 14 पकड़े गए

 सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के सात वादे

  1. हम हर कीमत पर राज्य के लोगों और उनकी संपत्ति की पूरी रक्षा करेंगे।
  2. हम राज्य में सभी के लिए शांतमय माहौल बनाए रखना यकीनी बनाएंगे।
  3. सभी मुश्किलों और स्थितियों में पंजाबियों की जि़ंदगी और रोज़ी रोटी (जान और जहान) बचाएंगे।
  4. हर जरूरतमंद तक पहुंचेंगे, जिससे उनकी आर्थिक तंगी दूर की जा सके और इसके लिए उनको सरकार के सामाजिक-आर्थिक प्रोग्राम के अंतर्गत बनते लाभ प्रदान करेंगे।
  5. राज्य के नौजवानों को उनके पैरों पर खड़ा करने के योग्य बनाकर उनका सशक्तिकरण करेंगे।
  6. राज्य की पूरी हकदार आबादी के लिए वाजिब दाम पर खाना और आवास (सस्ती रोटी और पक्की छत) मुहैया करना यकीनी बनाएंगे।
  7. राज्य के हर गांव और शहर को इस तरीके से विकसित करेंगे, जिससे प्रत्येक को गुणवत्तापूर्ण जि़ंदगी जीने के लिए समान मौके मिलें।

यह भी पढ़ें: केंद्र ने पंजाब सरकार के लिए खड़ी की मुश्किल, किसानों को फसलों के भुगतान के लिए कड़े किए नियम

कैप्टन बजट में शेष 15.4 फीसद वादे पूरे कर आराम करें: शिअद

वहीं, शिरोमणि अकाली दल ने मुख्यमंत्री की ओर से चुनाव घोषणा पत्र के 84.6 फीसद वादे पूरे करने के बयान पर पलटवार किया है। अकाली दल ने कहा कि मुख्यमंत्री सोमवार को पेश होने वाले बजट में शेष 15.4 फीसद वादे पूरे करके अच्छी तरह से आराम कर लें। अपने मुंह मियां मिटठू बनने वाली कहावत की संज्ञा देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री निश्चित रूप से प्रशांत किशोर की मदद से शेष 15.4 वादों को पूरा कर सकते हैं।

डा. चीमा ने कहा कि किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी, आत्महत्या करने वाले किसानों 10 लाख रुपये मुआवजा तथा सरकारी नौकरी, बेरोजगारों को 2500 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता, प्रत्येक घर में बेरोजगार नौजवानों को नौकरी, 2500 रुपये प्रतिमाह बुढ़ापा पेंशन, 51000 रुपये शगुन राशि देने के वादे शेष बचे वादों शामिल हैैं। इसी तरह ठेके पर रखे राज्य सरकार के कर्मचारियों को नियमित किया जाना चाहिए तथा छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट को अंतिम रूप देकर उन्हें लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह सब 15.4 फीसद में शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: मिलिये हिसार की M.com पास सुनीता से, नई सोच से बनी प्रेरणा, कोरोना संकट में नए आइडिया से किया कमाल

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा की छात्रा ने राकेश टिकैत को कर दिया निरुत्तर, तीखे सवाल पूछे तो छीन लिया माइक


 

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।