यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पंजाब पुलिस ने दिल्ली से दबोचे नशा तस्करी करने वाले नाइजीरियाई नागरिक
पंजाब पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली। जब पुलिस ने नई दिल्ली से दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया।

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से हुई है।
जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली। जब पुलिस ने नई दिल्ली से दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन्हें पंजाब के कुछ निर्जन स्थानों में दबी हेरोइन के मामले में गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस ने पंजाब के निर्जन स्थानों से एक किलो हेरोइन को दो पैकेट बरामद किए।

हेरोइन तस्करी के बारे में जानकारी देती पुलिस।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से राज्य में नशा तस्करी के जाल को ध्वस्त करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। ऐसे में पंजाब की सीमा से लगते दूसरे राज्यों के इलाकों पर पुलिस के पैनी नजर है। पंजाब पुलिस ने मीडिया के सामने नशा तस्करों की गतिविधियों का खुलासा किया।
