विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैप्‍टन बोले- खालिस्तान समर्थक से कोई प्यार नहीं, आप व शिअद पर साधा निशाना

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 15 Apr 2017 11:30 AM (IST)Updated: Sat, 15 Apr 2017 06:01 PM (IST)

कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के कनाडा के विदेश मंत्री से मिलने से इन्‍कार पर उठा विवाद थम नहीं रहा है। इस ...और पढ़ें

कैप्‍टन बोले- खालिस्तान समर्थक से कोई प्यार नहीं, आप व शिअद पर साधा निशाना
कैप्‍टन बोले- खालिस्तान समर्थक से कोई प्यार नहीं, आप व शिअद पर साधा निशाना

जेएनएन, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा कनाडा के रक्षा मंत्री हरजीत सिंह सज्‍जन से मुलाकात करने से इन्‍कार से पैदा विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा। विभिन्‍न संगठनों द्वारा इस मामले पर अालोचना करने का अब मुख्‍यमंत्री ने भी जवाब दिया है। इस मामले पर बयानबाजी कर रहे कुछ राजनीतिक व धार्मिक जत्थेबंदियों पर कैप्‍टन ने निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने कहा, हम किसी खालिस्‍तान समर्थक से प्‍यार नहीं कर सकते। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी, शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया यह सिद्ध करती है कि उनमें राष्ट्रीय गौरव की भावना नहीं है।

कैप्टन ने कहा कि राज्य सरकार खालिस्तानी समर्थकों और भारत विरोधी तत्वों से जुड़े लोगों की गतिविधियों की निरंतर निगरानी रख रही है। हमारा मूल्यांकन व फैसले इन रिपोर्ट पर ही आधारित है। हरजीत सिंह सज्जन की इस महीने की प्रस्तावित भारत यात्रा दौरान सुरक्षा व प्रोटोकाल अनुसार सुरक्षा व अन्य बंदोबस्त किए जाएंगे, लेकिन कनेडियन मंत्री को मिलने का प्रश्न ही पैदा नहीं होता। मुख्यमंत्री ने कहा हरजीत सिंह सज्जन के खिलाफ खतरे की संभावना को मद्देनजर रखते हुए यह प्रबंध न तो अधिक होंगे और न ही कम।

यह भी पढें: कनाडा के रक्षा मंत्री मामले में कांग्रेस भी कूदी, खालिस्तान पर स्टैंड स्पष्‍ट करने को कहा

कैप्टन ने पूछा- क्या गैरत मर चुकी है

कैप्टन ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर पलटवार करते हुए कहा  कि ऐसा लगता है कि सिखों के हितों और सिख धर्म की पहरेदार होने का दावा करती शिरोमणि कमेटी यह भूल चुकी है कि उनके नेताओं के साथ कनाडा के गर्मदलों ने क्या सलूक किया था। क्या इन लीडरों में गैरत मर चुकी है। ये लोग खालिस्तानी समर्थकों को प्रोत्साहन देकर सिख आंतकवाद के सिर उठाने के सद्भावना को हवा दे रहे हैं।

गुमराह कर रहे हैं सुखबीर

सुखबीर सिंह बादल द्वारा उनको सिख विरोधी बताने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली दल के प्रधान झूठा प्रचार करके लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कनाडा में रह रहे सिखों के साथ उनका कोई विरोध नहीं है, लेनिक इनमें मौजूद एक छोटी सी आबादी जो खालिस्तान समर्थक है साथ ही उनका कोई प्यार भी नहीं है।

यह भी पढ़ें: अमरिंदर के कनाडा के विदेश मंत्री से मिलने से मना करने पर बढ़ा विवाद


----

राणा गुरजीत ने स्टेज साझा करने के मामले में किया कैप्टन का बचाव

उधर, उधर जालंधर में पंजाब के सिंचाई व बिजली मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि  बेशक कनाडा के रक्षा मंत्री हरजीत सिंह सज्जन खालिस्तानी समर्थक हैं, लेकिन उनको पंजाब आने से नहीं रोक सकते। खालिस्तान समर्थकों के साथ स्टेज शेयर करने के सवाल पर राणा ने कहा कि कैप्टन एक गुरुद्वारा साहिब में हुए समारोह में शामिल हुए थे, वहां अगर किसी ने पोस्टर लगा दिया, तो इसमें कैप्टन अमरिंदर सिंह की गलती नहीं थी।

उनसे पूछा गया कि अगर कनाडा के रक्षा मंत्री सज्जन खालिस्तान समर्थक हैं, तो फिर उनको पंजाब आने ही क्यों दिया जा रहा है। चुनाव के दौरान भी अमरिंदर सिंह ने कहा था कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर खालिस्तानियों से संबंध रखने वाले व उनके समर्थकों को पंजाब में घुसने नहीं दिया जाएगा। इस पर राणा ने कहा कि कनाडा के मंत्री को पंजाब आने से नहीं रोक सकते।

राणा से पूछा गया कि मतदान से कुछ समय पहले अमरिंदर सिंह को कनाडा जाना था, वहां पर उनके दौरे से पहले ही विरोध हो गया था। विरोध करने वालों में हरजीत सिंह सज्जन भी शामिल थे। क्या इस कारण कैप्टन अमरिंदर सिंह उनसे मिलना नहीं चाहते। इस पर राणा ने कहा कि ऐसा नहीं है, उनका पंजाब आने पर पूरा स्वागत होगा, इस पर मैं और ज्यादा कुछ नहीं कह सकता।

---

खालिस्‍तान समर्थकों से पैसा वसूलने पर खैहरा के विरुद्ध ईडी करे जांच : राणा

राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी का खालिस्तानी समर्थक चेहरा पहले ही स्पष्ट हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप नेता सुखपाल सिंह खैहरा अमेरिका व कनाडा जाकर खालिस्तानी समर्थकों के लिए अपनी पार्टी के लिए पैसे एकत्र करते रहे है। इसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग की जानी चाहिए।

राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि कनाडा में कई उदारवादी सिखों ने हाल ही में जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी से यह दोष लगाते हुए किनारा कर लिया है कि इस पार्टी पर वल्र्ड सिख ऑर्गेनाइजेशन काबिज हो गई है, जिसका खालिस्तानियों के प्रति झुकाव है। सज्जन के पिता कुंदन सज्जन इस ऑर्गेनाइजेशन के सीनियर सदस्य हैं।
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।