विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमरिंदर ने कहा, कभी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की सोची भी नहीं

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 18 May 2017 08:54 AM (IST)

पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने इस बात से इन्‍कार किया है कि उनका कभी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का इरादा था।

अमरिंदर ने कहा, कभी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की सोची भी नहीं
अमरिंदर ने कहा, कभी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की सोची भी नहीं

जेएनएन, चंडीगढ़। मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने इस बात से इन्‍कार किया है कि उनका कभी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का विचार था। उन्‍होने कहा है कि वह कांग्रेस से अलग हाेने के बारे में सोच भी नहीं सकते। इस बारे में यह चर्चा की एक समय कांग्रेस में मतभेद के कारण वह भाजपा में शामिल होना चाहते थे, एकदम गलत व बेबुनियाद है।

पंजाब के मुख्‍यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के हवाले से कहा है कि वह कांग्रेस में थे, हैं और रहेंगे। उनका कभी कांग्रेस छोड़ने का इरादा नहीं था। यह चर्चा कि वह एक समय कांग्रेस में मतभेद के कारण पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होना चाहते थे, बिल्‍कुल निराधार है।

यह भी पढ़ें: भारत-पाक सुरक्षा अधिकारियों की बीच हुई बैठक, रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

कैप्‍टन के हवाले से कहा गया है कि इस तरह की बातें गलत तरीके और नीयत से फैलाई गई। वह कांग्रेस की सोच और नीतियाें में उनकी गहरी आस्‍था है। वह इससे दूर होने के बारे में  सेाच नहीं सकते। वह कांग्रेस की महान परंपराओं और देश के प्रति उसके बलिदान को कोई भुला नहीं सकता।

यह भी पढ़ें: पिछली बादल सरकार ने शहरी विकास योजनाओं में किया घालमेल : सिद्धू