विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में स्‍थानीय निकाय चुनाव दिसंबर में कराने की तैयारी : सिद्धू

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Tue, 26 Sep 2017 01:24 PM (IST)

पंजाब के वरिष्‍ठ मंत्री नवजाेत सिंह सिद्धू ने कहा है कि राज्‍य में स्‍थानीय निकाय चुनाव दिसंबर में हो सकता है। इसके लिए तैयारी की जा रही है।

पंजाब में स्‍थानीय निकाय चुनाव दिसंबर में कराने की तैयारी : सिद्धू
पंजाब में स्‍थानीय निकाय चुनाव दिसंबर में कराने की तैयारी : सिद्धू

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब में स्‍थानीय निकाय चुनाव दिसंबर में कराए जाने के संकेत हैं। राज्‍य के स्‍थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब मं नगर निगम और नगर परिषद चुनाव कराने की तैयारी की जा रह है। चुनाव के लिए शहरी क्षेत्रों में वार्ड बंदी का कार्य तेजी से चल रहा है।

सिद्धू यहां मंगलवार को पत्रकारोंं से बातचीत कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार स्‍थनीय निकाय इकाइयों के चुनाव जल्‍द कराने के लिए कृतसंकल्‍प है और इसके लिए तैय‍ारियां जोर शोर से की जा रही है। ये चुनाव दिसंबर में कराने की कोशिश की जा रही है।

सिद्धू ने कहा कि राज्‍य में जालंधर. अमृतसर, लुधियाना तथा पटियाला के नगर निगमों के चुनाव सहित 36 नगर परिषद व प‍ालिओं के चुनाव भी करवाए जाएंगे। इसके लिए शहरी क्षेत्रों में वार्डबंदी का काम चल रहा है। वार्ड बंदी का कार्य 90 फीसद तक पूरा हाे चुका है और शेष कार्य को शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: नशे में टल्‍ली ड्राइवर चला रहा था बस, फिर यात्री ने संभाली स्‍टेयरिंग

उन्‍होंने कहा कि सरकार शहरों के विकास के लिए वचनबद्ध है अौर इसके लिए प्रयास जारी हैं। राज्‍य के सभी शहरों के लिए विकास कार्यों के लिए राशि जारी कर दी गई है। शहरी क्षेत्रों में विकास कार्य की गुणवत्‍ता पर भी उनका पूरा ध्‍यान है। इसमें गड़बड़ी और भ्रष्‍टाचार करने वालों को किसी सूरत में नहीं बख्‍शा जाएगा।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ का एक और छात्र ब्‍लू व्‍हेल गेम की चपेट में, कई दिनों से गायब