यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब जंग छेड़ी तो मूर्ख ही होगा पाकिस्तान, लाहौर ज्यादा दूर नहीं : हून
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल पीएन हून बताते हैं कि जब तक देश की जनसंख्या व मुस्लिमों का सुधार नहीं होगा तब तक देश का कुछ नहीं किया जा सकता।

चंडीगढ़, [ओजस्कर पाण्डेय] सन 1947 में देश के विभाजन का दर्द रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल पीएन हून के चेहरे पर साफ छलका। विभाजन के कारण उन्हें भी पाकिस्तान के एबटाबाद (खैबर-पख्तून राज्य) से अपना घर छोड़कर भारत आना पड़ा था। उस समय उन्हें यह कहकर वहां के लोगों ने भगाया कि हिंदू वहां नहीं रह सकते, इसलिए वह भारत जाएं। अपने परिजनों के साथ हून यहां आए और उनके परिजनों ने जीवन संघर्ष शुरू किया।
हून बताते हैं कि जब तक देश की जनसंख्या व मुस्लिमों का सुधार नहीं होगा तब तक देश का कुछ नहीं किया जा सकता। आज जो सत्ता पर काबिज हैं, उन्हें सोचना चाहिए। मुस्लिमों की बढ़ती जनसंख्या को रोकना होगा या फिर इसे लेकर कोई विशेष समाधान करना होगा। वहीं, मुस्लिमों को भी देश में भाईचारे के साथ रहना चाहिए व देश का सम्मान करना चाहिए। देश को ऐसी नीति बनाने होगी जिसमें कोई भी संप्रदाय धर्म को लेकर आपस में हिंसा न करे। यहां किसी भी संप्रदाय को मनमानी करने की छूट नहीं है। साल 1983 में सियाचिन की चोटी को भारत ने अपने कब्जे में लेने के प्रयास शुरू किए थे। इस चोटी पर पाकिस्तान भी कब्जा करना चाहता था परंतु हमने सियाचिन पर जनरल जिया उल हक को भी पछाड़ा है।
यह भी पढ़ें: अर्जन सिंह के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक, दफ्तरों में आधा झुका रहेगा तिरंगा
आए दिन पटरी से क्यों उतरती हैं ट्रेनें
हून बताते हैं कि देश की स्थिति काफी खराब है आए दिन ट्रेनों की स्थिति देखें कभी ट्रेन पटरी से उतर जाती है तो कभी आपस में ही टकरा जाती है। यहां की स्थिति को सुधारने की जरूरत है। आज की सत्ता पे काबिज लोगों को इसके लिए साफ नीति बनानी होगी।
पाकिस्तान व चीन से निपट को सक्षम लोगों की जरूरत
पाकिस्तान व चीन के संबंध में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल पीएन हून ने कहा कि पाकिस्तान और चीन की गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं और कराची तक कोरिडोर बनाया है, लेकिन भारत के पास सक्षम लोग नहीं हैं जो इनसे निपट सके। उन्होंने महिला रक्षा मंत्री में कहा कि उन्हें पहले सियाचिन व अन्य दुर्गम क्षेत्रों में जाकर सेना की स्थिति को जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: छह माह बाद फिर गर्माई आरोप-प्रत्यारोप की सियासत, सरकार पर हमले हुए तेज
जंग छेड़ी तो मूर्ख ही होगा पाकिस्तान
हून ने कहा कि जंग छेड़ी तो मूर्ख ही होगा पाकिस्तान, वह जानता है कि लाहौर हमारे लिए ज्यादा दूर नहीं है। इंडियन आर्मी दुनिया की सबसे अच्छी आर्मी में से एक है। यही वजह है कि रूस व अमेरिका की आर्मी हमारे साथ वॉर प्रेक्टिस करने में दिलचस्पी दिखाती है। पाकिस्तान में घुसकर हमले ने यह साबित भी कर दिया है। अब तक ये माना जाता था कि ऐसे काम केवल अमेरिका ही कर सकता है क्योंकि अब हम सर्जिकल स्ट्राइक कर चुके हैं, इसलिए पाकिस्तान भी कुछ न कुछ जरूर सोच रहा होगा।
