विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मानसिक रूप से बीमार बेटे की करा दी शादी, फिर ससुर व जेठ करने लगे बहू से दुराचार

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 27 Sep 2017 10:08 AM (IST)Updated: Wed, 27 Sep 2017 10:10 AM (IST)

एक परिवार ने मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार बेटे की शादी करा दी। इसके बाद ससुर और जेठ बहू ...और पढ़ें

मानसिक रूप से बीमार बेटे की करा दी शादी, फिर ससुर व जेठ करने लगे बहू से दुराचार
मानसिक रूप से बीमार बेटे की करा दी शादी, फिर ससुर व जेठ करने लगे बहू से दुराचार

जेएनएन, चंडीगढ़। एक व्‍यक्ति ने मानसिक और शारीर‍िक रूप से बीमार बेटे की शादी करा दी। इसके बाद ससुर और जेठ बहू को हवस का शिकार बनाने लगे। इसमें महिला की जेठ और जेठानी भी ससुर को साथ देते थे। इसके साथ ही वे दहेज के लिस भी बहू पर अत्‍याचार करते थे। अब इस मामले में जिला अदालत ने दड़वा निवासी ससुर, जेठ और जेठानी को दोषी करार दिया है। अदालत तीनों को 28 सितंबर को सजा सुनाएगी।

तीनों के खिलाफ इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने नवंबर 2015 को केस दर्ज किया था। पीडि़ता ने एसएसपी को शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया था। शिकायत में महिला ने बताया था कि उसकी दड़वा निवासी व्यक्ति से 2010 में शादी हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति मानसिक और शारीरिक रूप से विकलांग है।

यह भी पढ़ें: पत्नी की मौत के बाद बाप अपनी ही बेटियों से करता था अश्लील हरकत

महिला ने बताया कि शादी के कुछ समय तक तो ठीक चला लेकिन बाद उसके ससुर की नीयत खराब हाे गई और पति के बीमार होने का वह फायदा उठाने लगा। महिला के अनुसार रोजाना रात में उसे दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर दिया जाता था। इसके बाद उसका ससुर व जेठ उससे दुराचार करते थे। वहीं, मामले की पूरी जानकारी होने के बावजूद जेठानी ने दोनों को नहीं रोका।

पीडि़ता को इसका विरोध किया, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी आैर अत्‍याचार करने लगा। इसके बाद उसे दहेज के लिए भी प्रताडि़त किया जाने लगा। साथ ही इस बारे में बाहर किसी से बात करने पर उसे धमकाया जाने लगा। कुछ समय बाद उसने अपनी बहन और जीजा को इस बारे में बताया।

यह भी पढ़ें: बच्चों पर रखें पैनी नजर, कहीं आपका लाडला न पड़ जाए खूनी ब्लू व्हेल के चक्कर में

इसके बाद उन्होंने मिलकर पुलिस को शिकायत दी। पीडि़ता को एक बच्ची भी थी जिसका डीएनए भी कराने की अपील की थी। बाद में डीएनए रिपोर्ट में बच्ची का पिता उसका ससुर ही निकला। इससे बहू से दुराचार की भी पुष्टि हो गई थी।