यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017: बज गई रणभेरी, एक चरण में 4 फरवरी को मतदान
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 : राज्य में चुनाव तिथि का एलान करदिया गया है। राज्य में सभी 117 सीटों के ...और पढ़ें

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बज उठा है। पंजाब में विधानसभा चुनाव चार अन्य राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर अौर गोवा के साथ होंगे। चुनाव आयोग ने चुनाव के तारीखों की घोषणा की। पंजाब में चुनाव एक चरण में होगा। चुनाव का नाेटिफिकेशन 11 जनवरी को होगा। मतदान 4 फरवरी काे होगा। सभी 117 सीटों पर चुनाव एक साथ होंगे। इसके साथ ही राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। मतगणना 11 मार्च को होगी।
चुनाव आयोग ने नई दिल्ली में प्रेस कांफेंस मेंं चुनाव की तिथियों का एलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने इन पांच राज्यों में एक साथ चुनाव कराए जाने की घोषणा की। जैदी ने कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया 11 जनवरी से शुरू हाेगा। उन्होंने चुनाव के लिए कई नई व्यवस्थाओं की भी घोषणा की।
पढ़ें : पंजाब में एक चरण में चुनाव का सभी दलों ने किया स्वागत
उन्होंने बताया कि मतदान के लिए सभी मतदाताआें को फोटो मतदान पर्ची दिया जाएगा। बिना इसके मतदाता मतदान नहीं कर पाएंगे। चुनाव आयोग ने पंजाब सहित तीन राज्यों में प्रत्येक उम्मीदवार के लिए चुनाव खर्च कर सकेंगे।
चुनाव आयाेग ने कहा कि उम्मीदवारों को अपने चुनाव खर्च के लिए बैंक में खाता खुलवाना होगा। इसके साथ ही उम्मीदवार 20 हजार रुपये से अधिक का कर्ज और चंदा चेक से ले सकेंगे। चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। सभी बूथों पर अर्द्ध सैनिक बलों को तैनात किया जाएगा।
पढ़ें : चुनाव आयोग का चलने लगा चाबुक, होर्डिंग उतारने सहित कई कार्रवाई
चुनाव कार्यक्रम
चुनाव की अधिघोषणा- 11 जनवरी
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि- 18 जनवरी
नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि- 19 जनवरी
नामांकन पत्रों की जांच- 21 जनवरी
मतदान - 4 फरवरी
मतगणना - 11 मार्च
-------
मतदाता संख्या (1 जनवरी 2017 तक)
कुल वोटर- 19749964
पुरुष वोटर- 10440310
महिला वोटर- 9309274
किन्नर- 380
एनआरआइ- 281
--------
मतदाताओं की संख्या एक नजर में (1 जनवरी 2016 तक)
कुल वोटर - 1,91,94,165
पुरुष वोटर- 1,01,45,425
महिला वोटर - 90,48,464
--------
2012 के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या
कुल वोटर - 1,77,64,755
पुरुष वोटर- 93,81,415
महिला वोटर - 83,83,810
