विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि के मामले में छात्रों-पुलिस में हिंसक भिड़ंत, कई घायल

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 11 Apr 2017 02:08 PM (IST)Updated: Tue, 11 Apr 2017 04:42 PM (IST)

पीयू में फीस वृद्धि का विरोध कर रहे छात्रों व पुलिस में भिड़ंत हो गई। इस दौरान कई स्टूडेंट व पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पंजाब यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि के मामले में छात्रों-पुलिस में हिंसक भिड़ंत, कई घायल
पंजाब यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि के मामले में छात्रों-पुलिस में हिंसक भिड़ंत, कई घायल

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में फीस वृद्धि के विरोध में मंगलवार को भी जमकर हंगामा हुआ। विभिन्न छात्र संगठनों ने वीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वीसी दफ्तर में घुस रहे छात्रों को पुलिस ने रोका तो उन्होंने वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आसूं गैस के गोले छोड़े। फिर भी छात्रों ने वीसी आफिस की तरफ कूच जारी रखा। इसके बाद पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़ी और हल्का बल प्रयोग किया। इस दौरान छात्रों ने भी पत्थरबाजी की, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि लाठीचार्ज में कुछ छात्र भी घायल हुए हैं। इस बीच, पुलिस ने कई छात्र नेताओं को हिरासत में लिया है।

पीयू कैंपस में बढ़े तनाव को देखते हुए वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सभी डीएसपी को भी मौके पर तैनात कर दिया गया है। तमाम आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। छात्र संगठनों का कहना है कि फीस वृद्धि वापस न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। हिंसा में घायल पुलिस जवानों व छात्रों को पीजीआइ व सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें, फीस वृद्धि को लेकर छात्र आंदोलित हैं। गत दिवस भी कई छात्र संगठनों ने अलग-अलग जगह प्रदर्शन किए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वीसी ऑफिस के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। तादाद में कम लेकिन जबरदस्त तरीके से उलोजित कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ 20 से 25 मिनट तक खूब धक्का-मुक्की हुई। आखिरकार पुलिस ने वीसी ऑफिस की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को दूर खदेड़ा।

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार सुबह वीसी ऑफिस पर ताला जड़ने की धमकी दी थी। इसके चलते  छात्र नेता सुबह ही ऑफिस के बाहर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें: पति विवाहेत्तर संबंधों में रोड़ा बना तो प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।