विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैप्टन ने मशोबरा में मनाया अपनी पाकिस्तानी महिला मित्र का जन्मदिन

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 22 May 2017 10:01 AM (IST)

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पाकिस्तानी महिला मित्र आरुसा आलम का जन्मदिन शिमला के निकट स्थित मशोबरा में भव्य तरीके से मनाया।

कैप्टन ने मशोबरा में मनाया अपनी पाकिस्तानी महिला मित्र का जन्मदिन
कैप्टन ने मशोबरा में मनाया अपनी पाकिस्तानी महिला मित्र का जन्मदिन

जेएनएन, शिमला। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गत दिवस हिमाचल की राजधानी शिमला से करीब 16 किलोमीटर दूर मशोबरा स्थित फरीदकोट हाउस में अपनी पाकिस्तानी महिला मित्र अरूसा आलम का जन्मदिन मनाया।

अमरिंदर सिंह दोपहर करीब सवा बारह बजे नारकंडा के समीप कंडियाडी स्थित अपने फार्म हाउस से मशोबरा के लिए निकले। उनके काफिले में तीन जिप्सी थीं, जिनमें पंजाब पुलिस के जवान सवार थे। वह करीब साढ़े बारह बजे मशोबरा पहुंचे और फरीदकोट हाउस में अरूसा आलम के जन्मदिन की पार्टी के इंतजाम का जायजा लिया। जन्मदिन पार्टी में अमरिंदर के पंजाब से कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए।

अभी तक अमरिंदर सिंह कंडियाडी में अपने फार्म हाउस में रुके थे, जहां सुरक्षा बंदोबस्त इतने कड़े हैं कि कोई भी उनसे मिलने नहीं जा सकता है। उनकी सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस के जवान तैनात हैं। प्रदेश सीआइडी को भी जानकारी नहीं थी कि अरूसा के जन्मदिन की पार्टी में कौन लोग शामिल होंगे। अमरिंदर सिंह कुछ दिनों से राजनीतिक सरगर्मियों से दूर शिमला की ठंडी वादियों में आराम कर रहे हैं। उन्होंने सेब व चेरी के  अपने बगीचों का जायजा भी लिया है। इस दौरान उन्होंने कुछ सरकारी फाइलों को भी निपटाया है।

यह भी पढ़ें: सिद्धू ने कहा- बादल सरकार ने फंड के इस्तेमाल में की गड़बड़ी