विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कीर्तन में जाने के बहाने लड़की को ले गए आैर नश्‍ाीला कोल्‍ड ड्रिंक पिलाकर किया दुष्‍कर्म

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Tue, 14 Feb 2017 07:46 PM (IST)Updated: Tue, 14 Feb 2017 08:16 PM (IST)

अमृतसर में एक युवक ने अपने एक दोस्‍त की मदद से एक नाबलिग लड़की को नशीला कोल्‍ड ड्रिंक्‍स पिलाकर उससे दुष्‍कर्म कर लिया।

कीर्तन में जाने के बहाने लड़की को ले गए आैर नश्‍ाीला कोल्‍ड ड्रिंक पिलाकर किया दुष्‍कर्म
कीर्तन में जाने के बहाने लड़की को ले गए आैर नश्‍ाीला कोल्‍ड ड्रिंक पिलाकर किया दुष्‍कर्म

जेएनएन, अमृतसर। शहर के जंडियाला गुरु क्षेत्र के एक मोहल्ले में दो युवक कीर्तन में जाने के बहाने ने एक नाबालिग लड़की को ले गए और घर ले जाकर नशीला पदार्थ मिला कोल्ड ड्रिंक पिला दिया। इससे वह बेसुध हाे गई और इसक बाद एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया। लड़की ने इसका विरोध किया तो उसको जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दाेनों फरार हैं अौर पुलिस उनकी तलाश में छापे मार रही है।

थाना जंडियाला गुरु पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज किया है। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। आरोपियों की पहचान विजय कुमार और उसके दोस्त नरिंदर पाल उर्फ मोनू के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: प्यार ने गैंगस्टर सेखों को फिर पहुंचाया सलाखों के पीछे

पीडि़त ल़ड़की ने पुलिस को शिकायत दी कि आरोपी विजय कुमार उसे पहले से जानता था। 10 फरवरी की रात पड़ोस में कीर्तन था। वह वहां जा रही थी कि रास्ते में उसे विजय व उसका दोस्त नरिंदर पाल मिल गए। दोनों ने कहा कि वह भी कीर्तन में जा रहे हैं।

लड़की ने बताया कि दोनों ने उसे भी अपने साथ ले लिया। कुछ देर बाद विजय अपने दोस्त नरिंदर पाल के साथ बहाना बनाकर अपने चाचा के घर ले गया। वहां घर में कोई नहीं था। वहां दोनों ने उसे कोल्ड ड्रिंक दिया। इसमें कोई नशीली दवा मिला दी गई थी आैर इसे पीकर वह बेहोश हो गई।

यह भी पढ़ें: शादी से एक सप्ताह पहले मां बेटे के कमरे में गई तो पैरों तले खिसक गई जमीन

इस बीच नरिंदर पाल वहां से चला गया। विजय ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे धमकाया कि अगर उसने पुलिस या अपने परिजनों को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद वह घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजन उसे पुलिस थाना ले गए और मामला दर्ज कराया।

पंजाब की क्राइम की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।