घर में अकेली थी बहू, ससुर आया और कर दी उसकी इज्जत तार-तार
एक ससुर की निगाह अपनी ही बहू पर डोल गई। उसने मौका पाकर बहू से दुष्कर्म कर लिया। मामला दर्ज कर दिया गया है।
जेएनएन, अमृतसर। एक लड़की को पहले बेटे ने अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर दुष्कर्म के केस से बचने के लिए लड़की से शादी रचा दी। जब दोनों की शादी हो गई तो ससुर की निगाह भी बहू पर डोलने लगी। एक दिन मौका पाकर ससुर ने भी उसे अपनी हवस का शिकार बना दिया। भिंडीसैदा थाने की पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।
पीडि़ता के मुताबिक जगतार सिंह की उनके घर के पास जमीन है। 15 जून, 2016 को जगतार सिंह का बेटा गगनदीप सिंह जमीन देखने आया था। प्यास लगने पर गगनदीप उनके घर आ गया। वह घर में अकेली थी। इस दौरान गगनदीप ने उससे छेडख़ानी करनी शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो उसने उसका मुंह बंद कर दिया और उससे दुष्कर्म कर दिया।
पढ़ें : इस करतूत पर हैवान भी हो जाए शर्मिंदा, 23 साल से बेटी संग कर रहा था एेसा
पीडि़ता ने इसकी शिकायत पंचायत में की। इस पर गगनदीप के पिता जगतार सिंह ने बताया था कि वह पीडि़ता को अपने घर की बहू बना लेगा। इसके बाद पंचायत के कहने पर जगतार सिंह ने गगनदीप की पीडि़ता से शादी कराई और छेरहटा स्थित संधू कॉलोनी में उसे ले आया।
पढ़ें : होटल से आ रही थी लड़की की आवाज, लोग पहुंचे तो हालत देखकर रह गए दंग
पीडि़ता के मुताबिक वह गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी उसे घर से निकालना चाहते थे। उन्होंने चालाकी से उसका गर्भपात भी करवा डाला। 27 सितंबर को वह घर में अकेली थी। ससुर इस दौरान उससे छेडख़ानी करने लगा और इसके बाद उसने उससे दुष्कर्म किया।
पढ़ें : भाई-बहन दिन में युवती को कमरे में रखते थे बंद, शाम ढ़लते ही होता था यह खेल
जब उसने सास और पति से शिकायत की तो उन्होंने उसे चुप रहने को कहा। किसी तरह सुनवाई नहीं होने पर पीडि़ता ससुराल से भागकर मायके आ गई। शिकायत पुलिस के पास पहुंची तो उन्होंने उक्त दोनों बाप-बेटे के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।