यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कोर्ट में पेशी पर आए कैदी ने गुप्तांग में छिपा ली बीड़ी, हालत बिगड़ी
अमृतसर से तरनतारन जेल में पेशी के लिए ले जाए गए एक कैदी ने अपने गुप्तांग में बीड़ी छिपा ली। ...और पढ़ें

जेएनएन, वेरका (अमृतसर)। अमृतसर की केंद्रीय जेल फताहपुर से तरनतारन अदालत में पेशी भुगतने गया कैदी गुप्तांग में बीड़ी छिपा कर ले जा रहा था। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
तरनतारन के सरियाली निवासी हिम्मत सिंह नशीले पदार्थो के मामले में अमृतसर की फताहपुर केंद्रीय जेल में बंद था। मंगलवार को तरनतारन की अदालत में उसकी पेशी थी। इसके लिए कांस्टेबल हरजिंदर सिंह व सरमुख सिंह उसे तरनतारन लेकर गए थे। बैरक में बंद करने दौरान कैदी ने आपने पास रखी कुछ बीड़ियों को अपने गुप्तांग में छिपा ली।
यह भी पढ़ें: नवविवाहिता को ले गए मंदिर और फिर कई दिनों तक छह युवक करते रहे गैंगरेप
पेशी भुगतने के बाद उसे ले जाया रहा था कि उसकी कैदी की हालत बिगड़ गई। इस पर पुलिस कर्मचारियों ने जेल अधिकारियों को सूचित किया। तरनतारन से फताहपुर जेल में लाने के बाद जेल अधिकारियों ने कैदी को इलाज के लिए गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया।
यह भी पढ़ें: कीर्तन में जाने के बहाने लड़की को ले गए आैर नश्ाीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म
पूछताछ में कैदी ने बताया कि उसे बीड़ी पीने की लत है। वह पेशी पर लिए जाने के दौरान उसने डरवश बीड़ी गुप्तांग में छिपा ली। इसके बाद अदालत से वापस जेल लाए जाने के दौरान उसे गुप्तांग में तेज दर्द हुआ और यह असहनीय हाे गया तो उसने साथ गए पुलिसकर्मियों को इस बारे में बताया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।
