विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला दिवस पर महिला क्रू आज मुंबई से उड़ाकर अमृतसर लाएंगी एयरक्राफ्ट

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 07 Mar 2017 07:21 PM (IST)Updated: Wed, 08 Mar 2017 09:44 AM (IST)

महिलाओं को गर्व दिलाने विस्तारा एयरलाइंस की स्पेशल फ्लाइट आज मुंबई से अमृतसर आएगी। इसमें कॉकपिट में महिला पायलट और महिला को-पायलट होंगी।

महिला दिवस पर महिला क्रू आज मुंबई से उड़ाकर अमृतसर लाएंगी एयरक्राफ्ट
महिला दिवस पर महिला क्रू आज मुंबई से उड़ाकर अमृतसर लाएंगी एयरक्राफ्ट

अमृतसर, [रविंदर शर्मा]। महिलाओं के लिए आठ मार्च 2017 का दिन गर्व करने वाला होगा। विस्तारा एयरलाइंस के सीईओ फी टेक यू ने महिला दिवस पर एक ऐसी स्पेशल उड़ान का फैसला किया, जिसमें पायलट और को-पायलट महिलाएं ही होंगी। वे दिखाना चाहते हैैं कि आत्मविश्वास के मामले में महिलाएं किसी भी तरह से पुरुषों से कम नहीं।

महिला दिवस को समर्पित यह अपनी तरह की पहली फ्लाइट होगी, जिसके कॉकपिट में महिला पायलट और महिला को-पायलट यात्री विमान को मुंबई से उड़ा कर अमृतसर के राजासांसी एयरपोर्ट पर लाएंगी। एयरक्राफ्ट के केबिन क्रू (महिलाएं) व विस्तारा एयर लाइंस की एचआर हेड दीपा चड्डा भी मेहमानों के स्वागत के लिए मौजूद रहेंगी।

एयरलाइंस के सीईओ फी टेक यू ने फोन पर बताया कि महिलाओं के लिए अब 'स्काई इज द लिमेट' सही कहावत है। महिलाओं ने देश को आर्थिक तौर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, तो समाज को स्वस्थ्य ग्रोथ देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। विस्तारा एयरलाइंस के लिए सम्मान की बात है और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का पूरा दिन महिलाओं के नाम किया है। कर्मियों के आत्मबल पर पूरा भरोसा है और यही भरोसा यात्रियों को भी दिलाना है। 

शुरू होगी वूमेन फ्लायर सर्विस

विस्तारा एयरलाइंस ने महिला दिवस पर 'वूमेन फ्लायर सर्विस' के नाम से एक और सर्विस शुरू की है। इसका मकसद यात्री को मुंबई में घर से लेकर यात्री को एयरपोर्ट से सुरक्षित टैक्सी में बिठाना है, ताकि महिलाएं यात्री अमृतसर से मुंबई तक या मुंबई से अमृतसर एयरपोर्ट तक खुद को हर तरह से सुरक्षित महसूस करें। विस्तारा को-ऑपरेट कम्युनिकेशन मैनेजर रोनीत बाघ ने गुडग़ांव से दैनिक जागरण को बताया कि जल्द ही महिला यात्रियों को टैक्सी में बिठाने के कुछ समय बाद कुशलतापूर्वक घर पहुंचने संबंधी पूछे जाने की शुरुआत भी होगी। 

यात्रा में बताए जाएंगे महिलाओं की बहादुरी के किस्से

मुंबई एयरपोर्ट से बुधवार की दोपहर को उड़ान भरने वाली इस फ्लाइट में महिलाओं को देश की पहली आइपीएस अधिकारी किरण बेदी के बारे में बताया जाएगा वहीं स्पेस में उड़ान भरने वाली देश की पहली महिला कल्पना चावला की रोचक जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: जन्म पर ही तय हुआ कि वो घर का बेटा बनेगी