विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरातियों मचाया उत्‍पात तो घोड़ी छो़ड़कर दूल्‍हे को पड़ा भागना

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 12 Jun 2017 05:15 PM (IST)

अमृतसर में शादी समारोह में डीजे बजाने से मना करने पर बरातियों ने जमकर उपद्रव किया। बरातियों लोगों के संग ...और पढ़ें

बरातियों मचाया उत्‍पात तो घोड़ी छो़ड़कर दूल्‍हे को पड़ा भागना
बरातियों मचाया उत्‍पात तो घोड़ी छो़ड़कर दूल्‍हे को पड़ा भागना

जेएनएन, अमृतसर। शहर के छेहरटा क्षेत्र की भल्ला कॉलोनी में शादी समारोह चल रहा था। इसके पड़ोस में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई थी। इस पर लोगों ने डीजे को बंद करने काे कहा तो बरातियों ने बवाल कर दिया और लोगों से मारपीट करने लगे। उन्‍होंने ईंटें भी बरसाईं। पुलिस झगड़ा शांत करने प‍हुंची तो बरातियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इसमें दो पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए। इसके बाद ऐसा हंगामा हुआ कि घोड़ी छोड़कर दूल्‍हे को भागना पड़ा। पुलिस ने करीब 27 बारातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है।

 

पड़ोस में मौत के कारण डीजे बजाने से रोका तो बरातियों ने कर दिया हमला, पुलिस को भी नहीं बख्‍शा

 

जानकारी के अनुसार छेहरटा निवासी दिलबाग सिंह की शादी कलानौर में तय हुई थी। बारात रवाना होने से पहले परिवार के सदस्य डीजे के गीतों पर नाच रहे थे। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले संदीप सिंह नामक व्यक्ति ने उन्हें डीजे बंद करने को कहा। संदीप सिंह ने कहा कि उनके घर में जवान बेटी की मौत हुई है, इसलिए डीजे बंद कर दें। अगर चलाना ही है तो आवाज कम रखें।

 

एक उपद्रवी को पकड़ कर ले जाती पुलिस।

 

इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात झगड़े तक पहुंच गई। संदीप के अनुसार, इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों और बरातियों ने हमला कर दिया और ईंटें बरसा दीं। घटना की जानकारी मिलने पर छेहरटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान कुछ बारातियों ने पुलिस वालों पर हमला कर दिया। हमले में दो पुलिस कर्मचारी जख्मी हुए हैं। हमलावरों ने इनकी वर्दी भी फाड़ दी।

 

यह भी पढ़ें: डांसर संग सात साल रहा लिव इन रिलेशन में, अब ढ़ूंढ़ती फिर रही प्रेमिका

 

स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद एसएचओ रविंदर पाल सिंह मौके पर पहुंचे। हमलावरों ने एसएचओ पर भी हमले का प्रयास किया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर हमलावरों को काबू कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बरातियाें में हंसा सिंह, रणजीत प्रिंस, जोबन जीत सिंह, करनदीप सिंह, करण सिंह व 22 अन्‍य लोग शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें: पति के चंडीगढ़ जाने से महिला घर में थी अकेली, अगवा करने घुस आए युवक

 

इसी दौरान दूल्हा मौके से फरार हो गया और सजकर तैयार घोड़ी वहीं खड़ी रह गई। एसएचओ रविंदर पाल सिंह ने बताया कि हमलावरों ने न केवल हुड़दंग मचाया, बल्कि पुलिस वालों पर भी हमला किया। इनके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।