पति के चंडीगढ़ जाने से महिला घर में थी अकेली, अगवा करने घुस आए युवक
रोहतक में रहनेवाली एक महिला का पति चंडीगढ़ गया हुआ था। उसे अकेली देख कुछ युवकों ने घर में घुसकर उसे अगवा करना चाहा। उन्होंने उसके कपड़े फाड़ दिए व दुष्कर्म का प्रयास किया।
जेएनएन, रोहतक। यहां शुगर मिल कॉलोनी में एक महिला अपने घर में बैठी थी, तभी कुछ युवक वहां आ धमके। उन्होंने महिला को अगवा करने का प्रयास किया। महिला ने विराेध किया तो उन्होंने उसके कपड़े फाड़ दिए और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद महिला ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुए भाग गए। महिला का पति चंडीगढ़ गया हुआ था।
पुलिस ने इस मामले में महिला की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि वारदात के कुछ समय पहले पुलिस मकान के समीप ही मारपीट के मामले में जांच करने पहुंची थी।
यह भी पढ़ें: घर लौटी अपहृत युवती बोली, दो युवक बंधक बनाकर करते थे सामूहिक दुष्कर्म
महिला ने ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह घर में अकेली थी। इसी दौरान सीटू नामक युवक अपने साथियों के साथ उसके घर में घुसा। उन लोगों ने उसे अगवा करने का प्रयास किया। उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस पर महिला ने शोर मचाया तो युवक उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: जबरन घर से ले जाकर युवती से किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी
इसके बाद महिला ने शिवाजी कालोनी थाना शिकायत दी। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति चंडीगढ़ में नौकरी करता है और सप्ताह के अंत में घर आता है। आरोपियों ने उसे घर में अकेला पाकर उसे शिकार बनाने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।