विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला ने मिर्च नहीं तोड़ी तो देवर को गोली मारी

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 12 Jun 2017 02:37 PM (IST)

किसान ने एक महिला को खेत में मिर्च तोड़ने को कहा। महिला के मना करने पर किसान ने अपने साथियों ...और पढ़ें

महिला ने मिर्च नहीं तोड़ी तो देवर को गोली मारी
महिला ने मिर्च नहीं तोड़ी तो देवर को गोली मारी

जेएनएन, फिरोजपुर। गांव कोतवाल में एक किसान अपने ही गांव की महिला को बार-बार अपने खेत से मिर्च तोड़ने के लिए मजबूर कर रहा था। जब महिला ने उसके खेत से मिर्च तोड़ने से इन्कार किया तो पहले उसने साथियों सहित परिवार पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उनको मार देने की नीयत से उन पर फायर कर दिए। गोली लगने से महिला का देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना सदर पुलिस ने करीब दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव कोतवाल निवासी बिला ने बताया कि गांव के रहने वाले गुरराज सिंह ने अपने खेत में मिर्च की बिजाई की हुई है। दो दिन पहले गुरराज उसकी (बिला की) भाभी को जबरदस्ती खेत में ले जाकर मिर्च तुड़वाना चाहता था, लेकिन वह जाना नहीं थी। इसे लेकर भाभी और गुरराज का झगड़ा हो गया। इसी रंजिश में गुरराज ने अपने 10-12 साथियों को वहां बुला लिया और उसके परिवार पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी ने उसे मार देने की नीयत से उस पर पिस्तौल से फायर कर दिया।

गोली बिला की बाजू में लगी। उसके पारिवारक सदस्यों ने पड़ोसियों की मदद से उसे फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस केस की पड़ताल कर रहे थाना सदर के एसआइ विनोद कुमार ने बताया कि गुरराज सिंह, मनजिंदर सिंह, जौरा सिंह, जज, जग्गा, निछत्तर व उनके 5 अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: डांसर को झांसा देकर लिव इन में रहा युवक, कई साल संबंध बनाने के बाद हुआ फरार