यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ऐश्वर्या राय बच्चन से सीखें अच्छी मां और पत्नी के गुण करियर में भी हैं सफल
ऐश्वर्या राय बच्चन बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ अच्छी पत्नी और मां भी हैं। बेटी अराध्या को वो पूरा वो पूरा समय भी देती हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में नजर आई थीं। उनके अभिनय से ज्यादा उनकी खूबसूरती की चर्चे हो रहे हैं। मां बनने के बावजूद उन्होंने खुद को फिट रखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। ऐश्वर्या, बच्चन परिवार की बहू और अभिषेक बच्चन की पत्नी हैं। बहू के साथ-साथ वो अच्छी पत्नी और मां का फर्ज भी बाखूबी निभा रही हैं। एक्ट्रेस तो वो कमाल की हैं ही।
होना है अगर कामयाब तो अपनाएं ये टिप्स

ऐश्वर्या ने 1994 में मिस वर्ड का खिताब अपने नाम किया। इस मंच से उनकी खूबसूरती के चर्चे हर किसी की जुबान पर होने लगे।

इसके बाद उन्होंने मणी रत्न की तमिल फिल्म 'इरुवर' से अभिनय जगत में कदम रखा।

इसी साल उनकी बॉलीवुड फिल्म 'और प्यार हो गया' भी रिलीज हुई। बॉलीवुड का रास्ता ऐश्वर्या के लिए पूरी तरह से खुल गया। उन्होंने हम दिल दे चुके सनम', 'देवदास' और 'जोधा अकबर' कैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। आज उनका नाम बॉलीवुड की चुनिंदा एक्ट्रेस में शुमार है।

ऐश्वर्या के अफेयर के किस्से विवेक ओबेरॉय और सलमान खान के साथ सुनने को मिले। लेकिन आखिरकार उन्होंने अभिषेक बच्चन का हाथ साल 2007 में थाम लिया। आज ये बॉलीवुड के परफेक्ट कपल के साथ एक बेटी के माता-पिता भी हैं।

ऐश्वर्या ने अराध्या की बेहतर परवरिश के लिए लंबे समय तक काम नहीं किया। उनकी फिल्म 'सरबजीत' की शूटिंग के समय अराध्या ऐश्वर्या के साथ ही नजर आईं। कोई भी इवेंट हो या फंक्शन ऐश्वर्या एक केयरिंग मॉम की तरह अराध्या को थामे नजर आती हैं। वो अपनी बेटी के साथ किसी भी तरह का कॉम्प्रोमाइज नहीं करती हैं।

इन बड़े सितारों के परफेक्ट हेल्थ का जानिए क्या है राज
ऐश्वर्या अपने परिवार को पूरा समय देती हैं। तभी तो अभिषेक के साथ-साथ पूरा बच्चन परिवार ऐश्वर्या की तारीफ करता नजर आता है।
