विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रिटेन में काला हिजाब पहने महिला को दफ्तर आने से रोका

By Manish NegiEdited By:
Published: Sun, 25 Jun 2017 08:14 PM (IST)

एंप्लॉयमेंट ट्रिब्यूनल में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि उन्हें काला हिजाब पहनकर कार्यालय आने से रोक दिया गया है।

ब्रिटेन में काला हिजाब पहने महिला को दफ्तर आने से रोका
ब्रिटेन में काला हिजाब पहने महिला को दफ्तर आने से रोका

लंदन, प्रेट्र। ब्रिटेन में एक मुस्लिम महिला ने अपने सेवादाता के खिलाफ धार्मिक भेदभाव करने की शिकायत की है। एंप्लॉयमेंट ट्रिब्यूनल में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि उन्हें काला हिजाब पहनकर कार्यालय आने से रोक दिया गया है। कहा गया है कि इससे उसका आतंकी जुड़ाव परिलक्षित होता है।

अपना नाम सार्वजनिक न करने वाली महिला ग्रेटर मैनचेस्टर के बरी स्थित हार्वे डीन में काम करती है। महिला ने कहा है कि करीब एक साल से संस्था के मैनेजर उसके हिजाब पर सवाल उठा रहे हैं। हेड ऑफिस से भी उसके लिए संदेश आया कि महिला कारोबारी हित के चलते अपने हिजाब का रंग बदल ले, क्योंकि काला रंग उसका आतंकी विचारधारा से जुड़ाव को दर्शाता है। इसको लेकर लोगों में नकारात्मक सोच पैदा होती है। कार्यालय के गैर मुस्लिम कर्मियों में भय का वातावरण बनता है।

शिकायतकर्ता महिला ने कहा है कि हार्वे डीन में शुरुआत से ही वह सिर ढंककर आती रही है। उसका चेहरा खुला रहता है। अब वह अपना पहनावा बदलने के लिए तैयार नहीं है। महिला ने बताया है कि उसने फोन पर सेवादाता के इस बाबत आदेश को मानने से इन्कार कर दिया है। उसने मैनेजर से वह रंगीन हिजाब भी लेने से इन्कार कर दिया है, जो उसके लिए खरीदकर लाया था। इसके बाद उससे कार्यालय छोड़कर जाने के लिए कहा गया। महिला के अनुसार उसने जब यह घटनाक्रम अपने पिता को बताया तो उन्होंने उसे नौकरी न करने की हिदायत दी। महिला ने कहा है कि वह दफ्तर में अकेली महिला और मुस्लिम थी। लिंग और धर्म के आधार पर उसके साथ लगातार भेदभाव हुआ। इसीलिए उसने नौकरी छोड़ने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया: हिजाब के कारण छात्राओं को करियर एक्सपो से निकाला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।