विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑस्ट्रेलिया: हिजाब के कारण छात्राओं को करियर एक्सपो से निकाला

By Manish NegiEdited By:
Published: Mon, 05 Jun 2017 07:23 PM (IST)

स्कूली छात्राएं पिछले हफ्ते पर्थ कन्वेंशन एंड एक्जीविशन सेंटर (पीसीईसी) में करियर एक्सपो में हिस्सा लेने गई थीं।

ऑस्ट्रेलिया: हिजाब के कारण छात्राओं को करियर एक्सपो से निकाला
ऑस्ट्रेलिया: हिजाब के कारण छात्राओं को करियर एक्सपो से निकाला

मेलबर्न, प्रेट्र। अमेरिका के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में मुस्लिम छात्राओं के साथ भेदभाव किए जाने का मामला सामने आया है। मुस्लिम छात्राओं को पहनावे के चलते करियर एक्सपो से निकाल दिया गया। वे हिजाब में जब पहुंची तो कुछ लोगों ने उनके पहनावे से भय लगने की शिकायत की। इसके बाद उन्हें वहां से चले जाने के लिए विवश किया गया।

स्कूली छात्राएं पिछले हफ्ते पर्थ कन्वेंशन एंड एक्जीविशन सेंटर (पीसीईसी) में करियर एक्सपो में हिस्सा लेने गई थीं। इसका आयोजन 22 मैनचेस्टर हमलों के बाद किया गया था। कुछ लोगों ने शिकायत की कि वे मैनचेस्टर हमले के चलते छात्राओं के हिजाब से असहज हो रहे हैं। उन्होंने स्टाफ से छात्राओं को बाहर करने को कहा। पीसीईसी ने 26 मई को यह घटना होने की पुष्टि की, लेकिन इसमें अपने स्टाफ के शामिल होने से इन्कार किया है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में हिजाब पहन स्कूल आईं छात्राओं को वापस भेजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।