विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रिटेन में 99 करोड़ की हवेली में रहते हैं विजय माल्या

By Sachin MishraEdited By:
Published: Mon, 25 Apr 2016 09:14 PM (IST)Updated: Mon, 25 Apr 2016 09:18 PM (IST)

भारत के विभिन्न बैंकों का 9400 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाए बिना देश छोड़ चुके माल्या अब इंग्लैंड के आलीशान हवेली में रह रहे हैं।

News Article Hero Image

लंदन, आइएएनएस। भारत से भागे शराब कारोबारी और "द किंग ऑफ गुड टाइम्स" कहे जाने वाले विजय माल्या की जिंदगी ब्रिटेन में भी ऐशोआराम में बीत रही है। भारत के विभिन्न बैंकों का 9400 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाए बिना देश छोड़ चुके माल्या अब इंग्लैंड के हर्टफोर्डशायर काउंटी की आलीशान हवेली में रहते हैं। इस हवेली की कीमत 1.5 लाख डॉलर (करीब 99 करोड़ रुपये) बताई जा रही है।

संडे टाइम्स के मुताबिक यह घर 60 वर्षीय माल्या ने 1.5 करोड़ डॉलर में फार्मूला वन कार रेस के पूर्व चैंपियन लेविस हेमिल्टन के पिता से एक कंपनी के जरिए खरीदा था। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक माल्या का नाम ब्रिटेन की मतदाता सूची में देखा गया है। इसी सूची में उनका पता इंग्लैंड के हर्टफोर्डशायर काउंटी की इसी हवेली का दिया गया है। उल्लेखनीय है कि माल्या का पासपोर्ट भारत सरकार ने रद कर दिया है और उन्हें ब्रिटेन से भारत प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया जारी है।

ब्रिटेन में विदेशी टैक्स चोरों की 245 अरब डॉलर की संपत्ति
संडे टाइम्स के मुताबिक इन दिनों ब्रिटेन में विदेशों से जुड़ी कंपनी के जरिए संपत्ति खरीदने के मामले जांच के दायरे में आ गए हैं। इस तरीके से संपत्ति खरीदने में संपत्ति के मालिक का नाम गोपनीय रहता है ताकि वह अपने देश में संपत्ति व आय पर लगने वाले टैक्स से बचा रहे। इस तरह की कंपनियों ने ब्रिटेन में कुल 245 अरब डॉलर की संपत्ति खरीद कर रखी है। ऐसी अधिकतर संपत्तियां लंदन और काउंटियों में हैं। बताया जाता है कि इन संपत्तियों के मालिकों में माल्या जैसे ही कई अन्य भारतीय भी शामिल हैं।

पढ़ेंः माल्या का राज्यसभा से निष्कासन तय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।