विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लापता मलेशियाई विमान का रहस्य गहराया

By Edited By:
Published: Mon, 10 Mar 2014 10:37 AM (IST)Updated: Mon, 10 Mar 2014 08:14 PM (IST)

मलेशिया एयरलाइंस के लापता हुए विमान का रहस्य और गहरा गया है। कई देशों के तीन दिनों से चल रहे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कुआलालंपुर। मलेशिया एयरलाइंस के लापता हुए विमान का रहस्य और गहरा गया है। कई देशों के तीन दिनों से चल रहे खोजी अभियान के बावजूद विमान के मलबे का कुछ पता नहीं चल सका है। विमान में सवार 239 यात्रियों के परिजनों की उम्मीदें धुंधली पड़ गई हैं।

छह देशों के नौसैनिक जहाज और दर्जनों सैन्य विमान भी लापता हुए विमान का कुछ पता नहीं लगा सके हैं। नौसैनिकों और हवाई कर्मियों के लिए यह निराश करने वाला ऑपरेशन है। जिस जगह पर विमान से अंतिम बार संपर्क हुआ था वहां से 50 नॉटिकल मील की त्रिज्या में मुख्य रूप से खोजी अभियान चलाया जा रहा है। यह स्थान मलेशिया के पूर्वी तट और वियतनाम के दक्षिणी छोर के बीच स्थित है। मलेशिया के नागरिक विमानन विभाग के प्रमुख अजहरुद्दीन अब्दुल रहमान ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया, 'दुर्भाग्य से हमें ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली है जो विमान से संबंधित हो। लापता विमान का रहस्य हैरान करने वाला है। जांचकर्ता विमान के अपहरण सहित इसके लापता होने के विभिन्न पहलुओं को लेकर जांच कर रहे हैं।' शुक्रवार रात को कुआलालंपुर हवाईअड्डे से उड़ान भरने के एक घंटे बाद विमान रडार से गायब हो गया था। मलेशिया ने विमान के लापता होने को लेकर रविवार को आतंकी पहलुओं की जांच प्रारंभ की थी। दो यात्रियों द्वारा चुराए गए पासपोर्ट के साथ यात्रा करने की बात सामने आने पर यह जांच प्रारंभ की गई थी। प्राथमिक जांच में विमान को लौटाए जाने की भी आशंका जताई गई थी।

तस्वीरों में देखें: मलेशिया एयरलाइंस का विमान लापता, खतरे में 239 यात्रियों की जान

239 यात्रियों के साथ समुद्र में समाया विमान, पांच भारतीय भी शामिल

मलेशिया एयरलाइंस हादसे के पीछे फर्जी पासपोर्ट पर सफर करने वाले यात्री तो नहीं