विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी पीएम बन गए तो अमेरिका को देना ही होगा वीजा

By Edited By:
Published: Mon, 11 Nov 2013 05:41 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 11 Nov 2013 05:43 AM (GMT+05:30)

प्रधानमंत्री पद के भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को अमेरिका दौरे पर आना पड़े ऐसी कोई मजबूरी नहीं है, लेकिन जब ...और पढ़ें

News Article Hero Image

न्यूयार्क। प्रधानमंत्री पद के भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को अमेरिका दौरे पर आना पड़े ऐसी कोई मजबूरी नहीं है, लेकिन जब वह भारत के प्रधानमंत्री बन जाएंगे तो ऐसी जरूरत पड़ेगी और तब अमेरिका को वीजा देना ही होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को यहां यह बात कही।

पढ़ें: मोदी के साथ काम करने को तैयार अमेरिका

अमेरिका द्वारा मोदी को वीजा देने से इन्कार के मुद्दे पर सिन्हा ने कहा कि यह कोई जरूरी नहीं है कि हर सरकार द्वारा लिया गया हर फैसला हमेशा सही ही हो। मोदी को वर्ष 2002 के गुजरात दंगों के बाद वर्ष 2005 में मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन को लेकर अमेरिका ने वीजा देने से इन्कार किया था।

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि अब तकनीक इतनी उन्नत हो गई है कि मोदी को यहां की जनता को संबोधित करने के लिए इस देश में व्यक्तिगत रूप से आने की जरूरत नहीं है।

वह कभी भी भारत से यहां की जनता को संबोधित कर सकते हैं। पहले मोदी का विरोध और फिर मोदी के पक्ष में यू टर्न लेने के बारे में पूर्व फिल्म अभिनेता ने कहा, मैंने यू टर्न नहीं लिया है बल्कि सही समय पर सही टर्न लिया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।