विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत-पाक के बीच एनएसए वार्ता रद होने से अमेरिका निराश

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sun, 23 Aug 2015 08:31 AM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2015 09:22 AM (IST)

भारत और पाकिस्‍तान के बीच राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) की वार्ता रद होने से अमेरिका ने निराशा जताई है। विदेश ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। भारत और पाकिस्तान के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) की वार्ता रद होने से अमेरिका ने निराशा जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किरबी ने कहा है कि अमेरिका इस वार्ता के रद होने से बेहद निराश हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि दोनों देश वार्ता के लिए जल्द राजी होंगे और यह वार्ता होगी। उन्होंने कहा कि उफा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात के बाद लगा था कि दोनों देशों के बीच संबंधों में आई तल्खी कुछ कम हुई है। यह बैठक काफी सकारात्मक थी।

किरबी ने कहा कि अमेरिका दोनों देशों के बीच दोबारा बातचीत शुरू करवाने का प्रयास करेगा और चाहेगा कि यह जल्द ही हो। गौरतलब है कि एनएसए पर बदलते समीकरणों के बीच शनिवार रात को पाकिस्तान ने इस बातचीत को रद करते हुए कहा कि सुषमा स्वराज ने उन्हें हुर्रियत नेताओं से न मिलने का अल्टीमेटम दिया था।

पढ़ें: पाक का आरोप, अपनी शर्तों पर बात करना चाहते हैं मोदी

एनएसए पर कांग्रेस की सरकार को घेरने की कोशिश