विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डोनाल्‍ड ट्रंप आज करेंगे पीएम मोदी को फोन, दोनों करेंगे 'मन की बात'

By Kamal VermaEdited By:
Published: Tue, 24 Jan 2017 10:08 AM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2017 10:36 AM (IST)

डोनाल्‍ड ट्रंप आज दोपहर एक बजे पीएम मोदी से फोन पर बात करेंगे। ओवल ऑफिस ने इसका पूरा ब्‍योरा जारी किया गया है।

डोनाल्‍ड ट्रंप आज करेंगे पीएम मोदी को फोन, दोनों करेंगे 'मन की बात'
डोनाल्‍ड ट्रंप आज करेंगे पीएम मोदी को फोन, दोनों करेंगे 'मन की बात'

वाशिंगटन (रॉयटर)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को भरतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर बात करेंगे। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच यह बातचीत दोपहर एक बजे होगी। इसकी जानकारी खुद प्रधानमंत्री के ओवल ऑफिस ने दी है। ओवल ऑफिस द्वारा राष्ट्रपति ट्रंप के आज के कार्यक्रम का पूरा ब्योरा जारी किया गया है जिसमें एक बजे दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच बातचीत किए जाने का जिक्र है।

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने इसी वर्ष 20 जनवरी को अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति का पदभार संभाला है। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच आज होने वाली बातचीत में भारत-अमेरिका के संबंधों को और ऊंचाई दी जाएगी। माना यह भी जा रहा है कि आज होने वाली इस बातचीत में ट्रंप की वीजा पॉलिसी और buy American, hire American जैसी नीति पर भी बात हो सकती है, जिससे अमेरिका में बसे भारतीय काफी डरे हुए हैं।

अमेरिकी चुनाव में हिलेरी क्लिंटन पर धमाकेदार जीत दर्ज करने वाले डोनाल्ड ट्रंप की कुछ पॉलिसी को लेकर हर किसी को चिंता है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत की बधाई दी थी। आज दूसरा मौका होगा जब इन दोनों नेताओं के बीच बातचीत होगी।

'वन चाइना' पॉलिसी के महत्व को समझे डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन: चीन

अगले हफ्ते ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे-ट्रंप में हो सकती है मुलाकात

डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी मीडिया में जंग तेज, पत्रकारों को बताया सबसे बेईमान