विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'वन चाइना' पॉलिसी के महत्‍व को समझे डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन: चीन

By Monika minalEdited By:
Published: Mon, 23 Jan 2017 01:15 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2017 06:34 PM (IST)

अमेरिका के नये राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से अच्‍छे संबंध की उम्‍मीद करते हुए चीन ने प्रशासन के ‘वन चाइना’ पॉलिसी को समझने पर जोर दिया है।

'वन चाइना' पॉलिसी के महत्‍व को समझे डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन: चीन
'वन चाइना' पॉलिसी के महत्‍व को समझे डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन: चीन

बीजिंग (रायटर्स)। चीन के अनुसार नए अमेरिकी प्रशासन को ‘वन चाइना’ पॉलिसी के महत्व को पूरी तरह समझना जरूरी है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, ‘नये अमेरिकी प्रशासन को वन चाइना पॉलिसी जरूर समझना चाहिए।‘

ट्रंप के शपथ लेने से पहले ही चीन ने अमेरिका की आगामी प्रशासन से संबंधों की बेहतरी की उम्मीद जताते हुए कहा था कि चीन बगैर संघर्ष व टकराव और आपसी सम्मान व सहयोग के सिद्धांतों के साथ नए अमेरिकी प्रशासन के साथ काम करने को तैयार है।

पढ़ें: चीन ने कहा, ताइवानी प्रतिनिधि न बुलाए अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गत शुक्रवार को शपथ ग्रहण कर पदभार की जिम्मेवारी संभाली है। उन्होंने ताइवानी राष्ट्रपति साइ इंग वेन से फोन पर बात की जो चीन को नागवार गुजरा और उसने नाराजगी जतायी।

1979 में 'वन चाइना' पॉलिसी को अपनाये जाने के बाद ताइवान के किसी नेता से बात करने वाले ट्रंप अमेरिका के पहले नवनिर्वाचित राष्ट्रपति हैं।

बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा था कि वन चाइना पॉलिसी पर समझौता हो सकता है।

पढ़ें: द. चीन सागर पर चीन की ट्रंप को चेतावनी, हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठेंगे हम