विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्रांस पहुंचे अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप, IS पर ले सकते हैं बड़ा फैसला

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 14 Jul 2017 08:54 AM (IST)Updated: Fri, 14 Jul 2017 08:56 AM (IST)

दौरे में डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ प्रथम महिला मेलानिया भी मौजूद हैं। दोनों देशों के नेता इराक और सीरिया में ...और पढ़ें

फ्रांस पहुंचे अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप, IS पर ले सकते हैं बड़ा फैसला
फ्रांस पहुंचे अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप, IS पर ले सकते हैं बड़ा फैसला

पेरिस, एजेंसी। व्हाइट हाउस तक पहुंचने में रूस से मदद मिलने के आरोपों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना फ्रांस दौरा शुरू कर दिया। रवाना होने से पहले ट्रंप ने एक ट्वीट में बताया कि वह फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आमंत्रण पर फ्रांस में बेस्टाइल दिवस के सम्मान व प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका के शामिल होने के 100 वर्ष पूरे होने की याद में मनाए जा रहे समारोहों में हिस्सा लेने के लिए जा रहे हैं।

दौरे में ट्रंप के साथ प्रथम महिला मेलानिया भी मौजूद हैं। ट्रंप और मैक्रों के बीच बैठक भी होगी, जिसमें दोनों देशों के नेता इराक और सीरिया में आईएस के खिलाफ संयुक्त प्रयासों पर बातचीत कर सकते हैं। ट्रंप की बीते महीने पेरिस पर्यावरण समझौते से हटने को लेकर योरप में आलोचना हो रही है। ऐसी आशंका है कि पेरिस में उनकी मौजूदगी के समय भी प्रदर्शन हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पेरिस समझौते पर नरमी का दिया संकेत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।