विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पेरिस समझौते पर नरमी का दिया संकेत

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Fri, 14 Jul 2017 04:19 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते को लेकर नरम पड़ते दिखाई दे रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पेरिस समझौते पर नरमी का दिया संकेत
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पेरिस समझौते पर नरमी का दिया संकेत

पेरिस, एएफपी : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते को लेकर नरम पड़ते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह पेरिस समझौते पर फिर विचार कर सकते हैं। ट्रंप के रुख में यह बदलाव फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से मुलाकात के बाद आया है।

ट्रंप ने अपने चुनावी वादे के तहत जून की शुरुआत में इस समझौते से अलग होने की घोषणा की थी। उनका कहना था कि भारत और चीन को यह समझौता सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगा। कार्बन उ‌र्त्सजन पर नियंत्रण के लिए 2015 में हुए इस समझौते को करीब 190 देशों का समर्थन हासिल था।

 मैक्रों के साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि पेरिस समझौते पर कुछ हो सकता है। उन्होंने इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया। बस इतना कहा कि हम देखेंगे क्या होता है। मैक्रों ने कहा कि वह ट्रंप के फैसले का सम्मान करते हैं लेकिन फ्रांस समझौते के प्रति प्रतिबद्ध है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।