विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तर कोरिया मामले में अमेरिका ने चीन पर बढ़ाया दबाव

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Sat, 01 Jul 2017 02:33 PM (IST)

परमाणु हथियार संपन्न उत्तर कोरिया अमेरिका और उसके मित्र दक्षिण कोरिया व जापान के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है।

उत्तर कोरिया मामले में अमेरिका ने चीन पर बढ़ाया दबाव
उत्तर कोरिया मामले में अमेरिका ने चीन पर बढ़ाया दबाव

वाशिंगटन, एपी : उत्तर कोरिया के मामले में अमेरिका ने एक बार फिर से चीन पर दबाव बढ़ाया है। अमेरिका चाहता है कि चीन उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रभावी आर्थिक प्रतिबंध लगाए। परमाणु हथियार संपन्न उत्तर कोरिया अमेरिका और उसके मित्र दक्षिण कोरिया व जापान के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। वह अमेरिका में भी परमाणु हमले की जब-तब धमकी देता रहता है और उसके लिए मिसाइल टेस्ट करता रहता है।

हाल ही में ताइवान को 1.4 अरब डॉलर (नौ हजार करोड़ रुपये) के हथियार सौदे को स्वीकृत करने के बाद ट्रंप प्रशासन ने चीन की उस बैंक को भी काली सूची में डाला है जिस पर उत्तर कोरिया के साथ कारोबार करने का आरोप था। साथ ही मानव तस्करी के मामले में आई ताजा रिपोर्ट के बाद अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने चीन के स्तर को कम किया है।

अमेरिकी अधिकारी अपनी उत्तर कोरिया नीति के तहत चीन के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं। लेकिन इसके लिए वह चीन की तरफ से उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए जाने की अपेक्षा रखते हैं। ट्रंप प्रशासन चाहता है कि उत्तर कोरिया की आक्रमण क्षमता कम करने में चीन उसका सहयोग दे।

यह भी पढ़ें: भारत-अमेरिका की बढ़ती नजदीकियों से घबराए, शरीफ ने की उच्चस्तरीय बैठक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।