विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत-अमेरिका की बढ़ती नजदीकियों से घबराए, शरीफ ने की उच्चस्तरीय बैठक

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Sat, 01 Jul 2017 08:17 AM (IST)Updated: Sat, 01 Jul 2017 10:18 AM (IST)

शरीफ ने भारत-अमेरिका संयुक्त बयान में कश्मीर में उत्पी़ड़न पर पूरी तरह चुप्पी साधने पर निराशा जताई।

भारत-अमेरिका की बढ़ती नजदीकियों से घबराए, शरीफ ने की उच्चस्तरीय बैठक
भारत-अमेरिका की बढ़ती नजदीकियों से घबराए, शरीफ ने की उच्चस्तरीय बैठक

इस्लामाबाद [एजेंसी]। भारत की अमेरिका से बढ़ती नजदीकियों से घबराए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शुक्रवार को विदेश विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कश्मीर में संघर्ष विराम के उल्लंघन को लेकर भारत के साथ चल रहे तनाव पर चर्चा हुई।

शरीफ ने भारत-अमेरिका संयुक्त बयान में कश्मीर में उत्पी़ड़न पर पूरी तरह चुप्पी साधने पर निराशा जताई। अपने विदेश मंत्रालय से उन्होंने घाटी में मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाओं को सक्रियता से उजागर करने को कहा।

रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक शरीफ ने भारत और अफगानिस्तान से रिश्तों समेत महत्वूपर्ण विदेशी मसलों पर मंथन किया। बैठक को इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि इस समय कश्मीर में संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी चल रही है। पाकिस्तानी फायरिंग का भारत की ओर से मुंहतो़ड़ जवाब दिया जा रहा है। इससे पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। पाकिस्तान के कई बैट कमांडो मारे जा चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में भारत की बड़ी भूमिका चाहता है अमेरिका

यह भी पढ़ें: भारत-यूएस की दोस्ती से डरा पाक, हाफिज सईद के संगठन पर लगाया प्रतिबंध

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।