विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत-यूएस की दोस्ती से डरा पाक, हाफिज सईद के संगठन पर लगाया प्रतिबंध

By Tilak RajEdited By:
Published: Fri, 30 Jun 2017 01:09 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jun 2017 02:39 PM (IST)

अब ये बात किसी से छिपी नहीं है कि पाक आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाह बन गया है।

भारत-यूएस की दोस्ती से डरा पाक, हाफिज सईद के संगठन पर लगाया प्रतिबंध
भारत-यूएस की दोस्ती से डरा पाक, हाफिज सईद के संगठन पर लगाया प्रतिबंध

नई दिल्‍ली, एजेंसी। पाकिस्तान ने जमात-उद-दावा के इसे प्रतिनिधि ग्रुप का नाम निषिद्ध संगठनों की सूची में शामिल कर लिया है। पाकिस्तानी नेशनल काउंटर टेररिज्म अथॉरिटी की वेबसाइट के मुताबिक, 8 जून से तहरीक-ए-आजादी जम्मू-कश्मीर (टीएजेके) पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं जमात-उद-दावा भी पाक सरकार की निगरानी में है। 

बता दें कि अमेरिकी सरकार के दबाव में जनवरी के अंत में पाकिस्तान ने सईद को 'नजरबंद' कर दिया था उनके संगठन को 'अंडर वॉच' सूची में रखा है। फरवरी में प्रतिंबध के डर की वजह से जमात-उद-दावा का नाम बदल कर तहरीक-ए-आजादी जम्मू-कश्मीर (टीएजेके) कर दिया गया। ऐसा तब हुए जब अमेरिका के दबाव में आतंकी हाफिज सईद को पंजाब सरकार द्वारा नजरबंद किया गया। 

 

दरअसल, हाल ही में अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने फिर इस्लामाबाद में आतंकियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने के संकेत देते हुए। अमेरिका, पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने नाम न बताने की शर्त पर अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप प्रशासन पाक स्थित आतंकी अड्डों पर अमेरिकी ड्रोन हमलों के दायरे को बढ़ाने के साथ ही पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद को रोकने और एक गैर नाटो सदस्य के रूप में उसके दर्जे को कम करने जैसे विकल्पों पर चर्चा कर रहा है।

 

शायद इसीलिए एक बार फिर पाकिस्‍तान ये दिखाने की कोशिश कर रहा है कि वो आतंकियों के खिलाफ है। पाक से आतंकियों को बाहर करने में जुटा हुआ है। हालांकि अब ये बात किसी से छिपी नहीं है कि पाक आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाह बन गया है। 

 

इसे भी पढ़ें: भारत-अमेरिका की दोस्ती से झुका पाक, अलापा शांति वार्ता का राग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।