विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहली बार दीपावली का जश्न मनाएंगे अमेरिकी सांसद

By Edited By:
Published: Sat, 26 Oct 2013 12:28 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 26 Oct 2013 04:44 PM (GMT+05:30)

वाशिंगटन। अमेरिकी भारतीयों के एक समूह की पहल पर अमेरिकी संसद पहली बार भारतीयों का प्रसिद्ध त्योहार दीपावली मनाएगी। दीपावली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। अमेरिकी भारतीयों के एक समूह की पहल पर अमेरिकी संसद पहली बार भारतीयों का प्रसिद्ध त्योहार दीपावली मनाएगी। दीपावली के मौके पर सांसदों ने एक बड़ा आयोजन करने का फैसला किया है।

पढ़ें: मनाएंगे स्मोकलैस दिवाली

पढ़ें: अमेरिकी सीनेट खोजेगी संकट का हल

कांग्रेसनल कॉकस ऑन इंडिया एंड इंडियन अमेरिकंस केसह अध्यक्ष और सांसद जो क्राउले ने कहा, दीपावली करोड़ों भारतीयों का प्रमुख त्योहार है। मुझे अमेरिकी सांसदों द्वारा आयोजित किए जा रहे दीपावली के आयोजन का हिस्सा बनकर काफी खुशी हो रही है। मैं काफी उत्साहित हूं क्योंकि दोनों पार्टियों के नेता आपसी मतभेद भुलाकर इसका हिस्सा बन रहे हैं।'

पढ़ें: उम्मीदों की दिवाली

पढ़ें : किरणों की बौछार होती है दिवाली

प्रथम भारतीय हिंदू सांसद तुलसी गेबार्ड ने उम्मीद जताई है कि इस आयोजन से लोगों में इस त्योहार को लेकर जागरुकता बढ़ेगी और लोग सकारात्मक, शांतिपूर्ण संदेश को समझेंगे।

सांसदों के इस प्रयास का अमेरिकी भारतीयों ने स्वागत किया है। ग्रेटर वाशिंगटन एरिया में रहने वाले एक प्रसिद्ध भारतीय डॉक्टर शंबू बानिक ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक आयोजन होगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।