विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनाएंगे स्मोकलैस दीपावली

By Edited By:
Published: Thu, 24 Oct 2013 11:25 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 24 Oct 2013 11:27 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

जासं, पीलीभीत : ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने दीपावली पर्व पर पटाखे नहीं छुड़ाने का संकल्प लिया है। इससे पहले प्रबंधक व प्रधानाचार्या ने बच्चों को पटाखों से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी।

शहर में सुरभि कालोनी स्थित ज्ञान इंटरनेशन स्कूल में गुरुवार को प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा ने सभी कक्षाओं के बच्चों को एक स्थान पर एकत्र किया। प्रधानाचार्या ने बच्चों को बताया कि दीपावली पर पटाखे, आतिशबाजी छुड़ाने से वातावरण में प्रदूषण बहुत बढ़ जाता है। इससे स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है। साथ ही पटाखे छुड़ाते समय दुर्घटना का भी अंदेशा रहता है। प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा ने बच्चों से कहा कि दीपावली रोशनी का त्योहार है। इसलिए खूब रोशनी करें, मिठाई और फल खाएं लेकिन आतिशबाजी बिल्कुल न छुड़ाएं। इस अवसर पर सभी बच्चों ने अपने हाथ आगे करके यह संकल्प लिया कि पटाखे, आतिशबाजी नहीं छुड़ाएंगे। कार्यक्रम में सभी शिक्षिकाएं भी शामिल रहीं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।