विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका ने कहा, हमारे पास बगदादी के मारे जाने का सुबूत नहीं

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Sat, 15 Jul 2017 11:31 AM (IST)Updated: Sat, 15 Jul 2017 11:45 AM (IST)

अमेरिका ने कहा है कि वह आइएस प्रमुख बगदादी के जिंदा या मुर्दा होने की पुष्टि नहीं कर सकता है।

अमेरिका ने कहा, हमारे पास बगदादी के मारे जाने का सुबूत नहीं
अमेरिका ने कहा, हमारे पास बगदादी के मारे जाने का सुबूत नहीं

वाशिंगटन (एएफपी)। पेंटागन के प्रमुख जिम मैटिस ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट (आइएस) सरगना अबू बकर अल-बगदादी मारा गया है या नहीं इसकी वह पुष्टि नहीं कर सकते हैं। सीरिया से जेहादियों के नेता के मारे जाने की खबर आने के बाद पेंटागन प्रमुख ने यह टिप्पणी की।

मैटिस ने कहा, 'यदि हमें मालूम होगा तो हम आपको बताएंगे। अभी मैं न तो इसकी पुष्टि कर सकता हूं न ही इससे इन्कार कर सकता हूं। जब तक पुष्टि नहीं हो जाती है हम यही मानकर चलेंगे कि वह जिंदा है। अभी किसी सूरत में हम इसे किसी भी तरह साबित नहीं कर सकते।'

ब्रिटेन स्थित सीरियाई मानवाधिकार निगरानी संगठन ने इस सप्ताह के शुरू में कहा था कि उसे बगदादी के मारे जाने की जानकारी मिली है। संगठन ने कहा कि सीरिया के डेइर एजोर प्रांत में आइएस के वरिष्ठ नेता से यह जानकारी मिली है। आइएस संचालित सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि या खंडन नहीं किया गया है।

मैटिस ने कहा कि जब तक वह दुनिया से नहीं जाता तबतक हम नहीं हारेंगे। हाल के महीनों में इस बात की अफवाहें उड़ती रही हैं कि बगदादी मारा जा चुका है। मोसुल की अल नूरी मस्जिद में 2014 में खलीफा के रूप में सामने आने के बाद से 46 वर्षीय इराकी कभी नजर नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: मारा गया अबु बकर बगदादी, नए उत्तराधिकारी की तलाश: आइएस

यह भी पढ़ें: मोसुल से ISIS का सफाया, जान बचाने के लिए छिप रहे हैं आतंकी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।