विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मारा गया अबु बकर बगदादी, नए उत्तराधिकारी की तलाश: आइएस

By Manish NegiEdited By:
Published: Tue, 11 Jul 2017 09:12 PM (IST)Updated: Tue, 11 Jul 2017 10:23 PM (IST)

आइएस ने बगदादी के मारे जाने की बात ऐसे समय मानी है, जब मोसुल उसके हाथ से निकल चुका है।

मारा गया अबु बकर बगदादी, नए उत्तराधिकारी की तलाश: आइएस
मारा गया अबु बकर बगदादी, नए उत्तराधिकारी की तलाश: आइएस

बगदाद, आइएएनएस। इस्लामिक स्टेट (आइएस) के सरगना अबु बकर अल-बगदादी के एक बार फिर से मारे जाने की खबर आई है। इस बार खुद आइएस ने एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। बयान में आतंकी संगठन ने बगदादी के उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा जल्द करने की बात कही है। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने भी आइएस के शीर्ष आतंकियों के हवाले से बगदादी के मारे जाने की बात कही है। हालांकि, अभी अमेरिका ने खबर की पुष्टि करने से इन्कार किया है।

आइएस ने बगदादी के मारे जाने की बात ऐसे समय मानी है, जब मोसुल उसके हाथ से निकल चुका है। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, आतंकी संगठन ने मोसुल के पश्चिम में स्थित ताल अफार शहर में संक्षिप्त बयान जारी कर बगदादी के मारे जाने की बात सार्वजनिक की है। यह शहर अभी भी आतंकियों के कब्जे में है। आइएस ने आतंकियों से कब्जे वाले क्षेत्र की पूरी ताकत के साथ बचाव करने का आह्वान भी किया है। शिन्हुआ ने इराकी समाचार एजेंसी अल-सुमारिया न्यूज के हवाले से यह खबर दी है। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स नामक निगरानी संस्था के निदेशक रामी अब्दुल रहमान ने भी आइएस के शीर्ष आतंकियों के हवाले से इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि डेर अजूर प्रांत में मौजूद आतंकियों ने बगदादी के मारे जाने की बात संस्था को बताई है।

अमेरिका को नहीं हो रहा यकीन

राष्ट्रपति ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार सेबेस्टियन गोर्का ने कहा कि अमेरिका फिलहाल इस खबर की पुष्टि नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा, 'ऐसी रिपोर्ट की पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही पुष्टि की जा सकती है। खुफिया स्रोतों से जानकारी मिलने के बाद ही इसकी पुष्टि संभव है। अमेरिका तथ्यों के साथ बयान जारी करेगा।'

यह भी पढ़ें: कैसे बार-बार मरकर भी फिर जिंदा हो जाता है अबू बकर अल बगदादी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।