विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक को फिर अमेरिकी दुलार, आतंकवाद निरोधी अभियान के नाम पर 58 अरब की मदद

By Lalit RaiEdited By:
Published: Thu, 11 Feb 2016 03:17 AM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2016 08:43 AM (IST)

अमेरिका अपनी ही जेल में बंद आतंकी डेविड हेडली के कबूलनामे की अनसूनी करते हुए पाकिस्तान को मदद करने का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। अमेरिका अपनी ही जेल में बंद आतंकी डेविड हेडली के कबूलनामे की अनसूनी करते हुए पाकिस्तान को मदद करने का एलान किया है। आतंकवाद से निपटने के लिए अमेरिका पाकिस्तान को अपने आपात निधि से 58 अरब रुपए से ज्यादा की मदद देने का फैसला किया है। जिसमें सैन्य उपकरणों की सहायता शामिल है। सहायता के लिए आपात निधि का सहारा लिया गया है ताकि मदद देने में किसी तरह की अड़चन न आ सके। हाल ही में पाकिस्तान को एफ-१६ लडा़कू विमान देने पर अमेरिकी कांग्रेस अड़चन लगा चुकी है।

अमेरिकी मदद में 18 अरब रुपये से ज्यादा की रकम सैन्य साजो सामान से संबंधित है।सैन्य सामान की मदद आतंकवाद से लड़ने परमाणु हथियारों की रक्षा के इंतजाम और भारत के साथ मजबूत संबंधों के नाम पर दी जा रही है। लेकिन रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान इस मदद का इस्तेमाल भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ ही करेगा।

प्रस्तावित धनराशि का इस्तेमाल अमेरिकी बजट में पाकिस्तानी मदद के लिए निर्धारित रकम से अलग होगा और इसे एक आपात निधि से दिया जाएगा। विदेश मंत्री का प्रस्ताव जल्द ही आर्थिक मामलों से संबंधित कमेटी के सामने पेश किया जाएगा। जो इसे सरसरी तौर पर देखने के बाद स्वीकृत कर देगी। विदेश मंत्री जॉन केरी के प्रस्ताव में कहा गया है कि इस मदद से पाकिस्तान आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने में कामयाब होगा। जॉन केरी ने कहा कि अमेरिका के आतंकवाद के खिलाफ अभियान में पाकिस्तान का अहम योगदान है।