विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुफिया विभाग का अलर्नेट, अमेरिका पर हमले कर सकता है आइएस

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Wed, 10 Feb 2016 06:03 PM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2016 08:24 PM (IST)

अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने आगाह किया है कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट इस वर्ष अमेरिका में हमले कर सकता है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन: अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने आगाह किया है कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट इस वर्ष अमेरिका में हमले कर सकता है। आतंकी छोटे समूहों में आकर विभिन्न ठिकानों को निशाना बना सकते हैं।

अमेरिकी सीनेट के सामने प्रमाण पेश करते हुए राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी के निदेशक जेम्स क्लैपर और अन्य अधिकारियों ने कहा कि आइएस का खतरा निश्चित रूप से रहेगा। वे विश्र्व में विभिन्न ठिकानों पर स्वयं हमले कर सकते हैं या अन्य को पे्ररित, निर्देशित कर सकते हैं।

एजेंसी के एक अन्य निदेशक विंसेंट स्टीवर्ट ने कहा कि ऐसी आशंका है कि आइएस पहले यूरोप पर कई हमले करने के बाद अमेरिका में ठिकानों को लक्ष्य बना सकते हैं। आतंकियों की प्राथमिकता स्वयं हमले की ही रहने की संभावना है।

क्लैपर ने कहा कि इस्लामी स्टेट से दुश्मनी रखने वाले अलकायदा से भी अमेरिका को खतरा रहेगा। इसके अलावा देश को चीन, रूस और उत्तर कोरिया से साइबर खतरे का सामने करने के लिए तैयार रहना होगा। उत्तर कोरिया अपने परमाणु कार्यक्रम का विस्तार कर रहा है, अगले कुछ माह में वह छोटे परमाणु हथियार बेचने की स्थिति में भी आ सकता है, तब चिंताएं और बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें- आईएसआईएस का दस्तावेज लीक, सामने आई राज करने की योजना

सुरक्षा से जुड़ा यह तथ्य भी अहम है कि उत्तर कोरिया विश्र्व भर की चेतावनी के बावजूद रॉकेट का प्रक्षेपण कर चुका है।