विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आईएसआईएस का दस्‍तावेज लीक, सामने आई राज करने की योजना

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Tue, 08 Dec 2015 05:43 PM (IST)Updated: Tue, 08 Dec 2015 05:47 PM (IST)

आतंकी संगठन इस्‍लामिक स्‍टेट ने मध्‍य-पूर्व में कब्‍जा करने तथा शासन करने की एक योजना बनाई है। इस योजना के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मल्टीमीडिया डेस्क। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने मध्य-पूर्व में कब्जा करने तथा शासन करने की एक योजना बनाई है। इस योजना के अनुसार वो पूरे क्षेत्र में शासन करेंगे तथा स्वायत्त राज्य की स्थापना करेंगे।

यह खुलासा हुआ है कि एक दस्तावेज से, जो हाल ही में एक लीक हुआ है। एक ब्रिटिश अखबार में प्रकाशित इस दस्तावेजी रिपोर्ट के अनुसार आईएसआईएस मध्य-पूर्व क्षेत्र में सरकार की स्थापना करने की योजना पर काम कर रहा है।

24 पन्ने की रिपोर्ट में बताया गया है कि यह भावी सरकार कई हिस्सों में विभागों की स्थापना करेगी, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, जनसंपर्क तथा विदेश नीति प्रमुख होंगी।

2014 में बनाई गई 'इस्लामिक स्टेट के प्रशासकीय मूल सिद्धांत' नाम की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 'इराक तथा सीरिया' में 'अबु बकर अल-बगदादी' को 'खलीफा' मानते हुए शासन किया जाएगा।