विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संयुक्त राष्ट्र ने कजाखिस्तान में खोला यूरेनियम बैंक

By Srishti VermaEdited By:
Published: Tue, 29 Aug 2017 04:28 PM (GMT+05:30)

एलईयू आमतौर पर खुले बाजार या देशों के बीच द्विपक्षीय समझौते के तहत खरीदा जाता है। यूरेनियम बैंक एलईयू की आपूर्ति को सुचारु रखने के उद्देश्य से खोला गया है।

संयुक्त राष्ट्र ने कजाखिस्तान में खोला यूरेनियम बैंक
संयुक्त राष्ट्र ने कजाखिस्तान में खोला यूरेनियम बैंक

वियना (आइएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आइएईए) ने कजाखिस्तान में निम्न संवर्धित यूरेनियम बैंक खोला है। इसका मकसद राजनीतिक या बाजार के चलते बाधा खड़ी होने पर परमाणु ईधन की आपूर्ति को सुनिश्चित करना है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परमाणु ईधन रिजर्व मंगलवार को खोला गया। इसमें 90 टन निम्न संवर्धित यूरेनियम (एलईयू) का भंडारण किया जाएगा। यह लाइट वाटर न्यूक्लियर रिएक्टरों के लिए ईधन बनाने की जरूरी सामग्री है। ये रिएक्टर बिजली पैदा करते हैं। एलईयू आमतौर पर खुले बाजार या देशों के बीच द्विपक्षीय समझौते के तहत खरीदा जाता है। यूरेनियम बैंक एलईयू की आपूर्ति को सुचारु रखने के उद्देश्य से खोला गया है।

आइएईए का कहना है कि यह भंडारण उन स्थितियों के लिए है जिसमें संयुक्त राष्ट्र का कोई सदस्य देश किसी वजह से परमाणु ईधन हासिल नहीं कर सकता। हालांकि वैश्विक उपयोग के लिहाज से 90 टन का रिजर्व कम हो सकता है लेकिन इससे किसी बड़े शहर के लिए तीन साल तक बिजली पैदा की जा सकती है।

यह भी पढ़ें : तकनीकी वजह से एयर इंडिया की मुंबई-नेवार्क फ्लाइट की कजाकिस्तान में लैंडिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।