यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तकनीकी वजह से एयर इंडिया की मुंबई-नेवार्क फ्लाइट की कजाकिस्तान में लैंडिंग
मुंबई-नेवार्क एयर इंडिया फ्लाइट के रूट को तकनीकी वजहों से बदला गया है।

नई दिल्ली। तकनीकी वजहों से एयर इंडिया मुंबई-नेवार्क फ्लाइट को कजाकिस्तान की तरफ मोड़ दिया गया। एयरलाइंन के अधिकारियों का कहना है कि कॉर्गो सेक्शन में आग की जानकारी के बाद ऐहतियातन विमान को कजाकिस्तान में लैंडिंग करायी गयी। बोइंग 777 ने मुंबई से तड़के 2.25 पर उड़ान भरी थी। विमान में तकनीकी खामी की जानकारी मिलने के बाद सुबह 8 बजे कजाकिस्तान में लैंडिंग करायी गई। इंजीनियरों ने जांच के बाद पाया कि सबकुछ ठीक है।