यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आइफोन के लिए बेटी को बेचा
दुनिया भर में आईफोन की दीवानगी के कई किस्से हैं, लेकिन क्या कोई इस फोन के लिए इतना दीवाना हो ...और पढ़ें

बीजिंग। दुनिया भर में आईफोन की दीवानगी के कई किस्से हैं, लेकिन क्या कोई इस फोन के लिए इतना दीवाना हो सकता है कि उसे पाने के लिए अपने बच्चे को ही बेच दे। चीन के युवा बेरोजगार दंपति ने एक आइफोन और अन्य वस्तुएं खरीदने के लिए अपनी नवजात बच्ची को बेच दिया।
पढ़ें: रिक्शा खरीदने के लिए बाप ने ही बेटी का किया सौदा
चीन के सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि इसयुवा जोड़े को अब आपराधिक सजा के लिए मुकदमे का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि जांचकर्ताओं ने पाया कि बच्चे की मां ने इस धन का इस्तेमाल आइफोन के साथ ही एक महंगा स्पोर्ट्स शू और अन्य उत्पाद खरीदने के लिए किया।
इस दंपति ने अपनी सफाई में पुलिस से कहा है कि वो अपनी लड़की को एक बेहतर परवरिश देना चाहते थे। उनका कहना है कि चूंकि उनके पहले ही दो बच्चे हैं, इसलिए वो तीसरे बच्चे की परवरिश बेहतर ढंग से नहीं कर सकते थे।
लिबरेशन डेली की रिपोर्ट में हालांकि यह नहीं बताया गया है कि इस दंपति को कितनी धनराशि मिली है, लेकिन अलग-अलग ऑनलाइन खबरों में 4,900 अमेरिकी डॉलर से 8,200 डॉलर तक लेने की बात कही जा रही है।
एपल ने बीते महीने चीन में आइफोन 5एस और आइफोन 5सी की पेशकश की थी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
