विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत-पाक रिश्तों पर बान की मून ने की मदद की पेशकश

By Manish NegiEdited By:
Published: Sat, 09 Apr 2016 03:42 PM (IST)Updated: Sat, 09 Apr 2016 04:35 PM (IST)

संयुक्त राष्ट्र ने एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच बने गतिरोध को दूर करने के लिए सहयोग का प्रस्ताव रखा है।

News Article Hero Image

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच बने गतिरोध को दूर करने के लिए सहयोग का प्रस्ताव रखा है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने यह प्रतिक्रिया पाकिस्तान की ओर से शांति वार्ता स्थगित होने के बयान पर व्यक्त की है। महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के दो सदस्य देशों के बीच जिस प्रकार से विवाद की स्थिति है, उसे निपटाए जाने में संगठन मध्यस्थ की भूमिका अदा कर सकता है।

उल्लेखनीय है कि भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने बुधवार को दोनों देशों की शांति वार्ता स्थगित हो जाने की बात कही थी। इससे दोनों देशों के संबंधों में फिर एक बार तनाव पैदा हो गया था। पाकिस्तान ने फिलहाल बासित के बयान का खंडन नहीं किया है।

अब्दुल बासित के बयान के बाद अजित डोभाल ने की पाक NSA से बात